जमीन विवाद में चली गोली, दो भाइयों सहित तीन जख्मी

एक तरफ जहां शहर में कोरोना वायरस के चलते क‌र्फ्यू लगा हुआ है और पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात है। वहीं दूसरी ओर शहर के कम्यूनिटी हाल के पीछे व थाना सिटी से कुछ कदमों की दूरी पर प्लाट के चल रहे निर्माण कार्य को लेकर रविवार को दो गुटों में हुआ विवाद इतना बढ़ गया किया कि एक गुट ने गोली तक चला दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Sep 2020 04:28 PM (IST) Updated:Sun, 13 Sep 2020 04:28 PM (IST)
जमीन विवाद में चली गोली, दो भाइयों सहित तीन जख्मी
जमीन विवाद में चली गोली, दो भाइयों सहित तीन जख्मी

संवाद सूत्र, जलालाबाद (फाजिल्का):

एक तरफ जहां शहर में कोरोना वायरस के चलते क‌र्फ्यू लगा हुआ है और पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात है। वहीं दूसरी ओर शहर के कम्यूनिटी हाल के पीछे व थाना सिटी से कुछ कदमों की दूरी पर प्लाट के चल रहे निर्माण कार्य को लेकर रविवार को दो गुटों में हुआ विवाद इतना बढ़ गया किया कि एक गुट ने गोली तक चला दी। उक्त गोली एक व्यक्ति को लगी है, जबकि उक्त झगड़े में तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए जिसमें एक गुट के दो भाई, जबकि गुट से भी एक व्यक्ति सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हुआ है।

सरकारी अस्पताल में भर्ती जलालाबाद के रहने वाले बलविंदर सिंह व जोगिंद्र सिंह ने बताया कि उनका एक प्लाट कम्यूनिटी हाल के निकट है और रविवार को सुबह उसने निर्माण का कार्य शुरू किया हुआ था। करीब नौ बजे गांव शेर मुहम्मद के पास कश्मीर सिंह अपने तीन बेटों जिसमें एक पुलिस मुलाजिम भी शामिल था और आधा दर्जन लोगों को साथ आया, जिनके पास 12 बोर बंदूक, पिस्तौल, कापे व तलवारें थी। उन्होंने आते ही हमला कर दिया। इस घटना दौरान वह दोनों भाई घायल हो गए और जोगिद्र सिंह को गोली भी लगी। इसके बाद लोग इकट्ठे हुए और हमलावर फरार हो गए। उधर घटना वाली जगह पर 12 बोर बंदूक का खोल भी मिला है।

वहीं अस्पताल में भर्ती दूसरे पक्ष के कश्मीर सिंह ने कहा कि कि उक्त प्लाट को लेकर झगड़ा चल रहा था, जिसके चलते आज झगड़ा हुआ। मामले की चल रही जांच : पुलिस

थाना सिटी मुखी अमरिंदर सिंह ने कहा कि घटना की बारीकी के साथ जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि झगड़े में तीन लोग घायल हुए हैं जिसमें बलविंदर सिंह पक्ष के दोनों भाई और दूसरी पक्ष का कश्मीर सिंह शामिल है। दोनों गुटों के बयान दर्ज लेने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी