सेवा भारती ने किया कंजक पूजन

सेवा भारती की ओर से प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्ण लाल अरोड़ा के दिशा निर्देशों व फाजिल्का इकाई के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा की अगुवाई में बाल संस्कार केंद्र पंडित डा. गोबिद राम लाइब्रेरी फाजिल्का में रविवार को कंजक पूजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 06:00 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 05:02 AM (IST)
सेवा भारती ने किया कंजक पूजन
सेवा भारती ने किया कंजक पूजन

संवाद सूत्र, फाजिल्का : सेवा भारती की ओर से प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्ण लाल अरोड़ा के दिशा निर्देशों व फाजिल्का इकाई के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा की अगुवाई में बाल संस्कार केंद्र पंडित डा. गोबिद राम लाइब्रेरी फाजिल्का में रविवार को कंजक पूजन किया गया। इस मौके समाजसेवी मनिदर कौर चौपड़ा विशेष तौर पर उपस्थित हुई। इस दौरान 45 देवी रूपी कन्याओं का पूजन किया ।

इस मौके पर अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि फाजिल्का के अलावा बाल संस्कार केंद्र सैनिया में रमा भारती शर्मा, बाल संस्कार केंद्र सुरेशवाला में कृष्ण लाल अरोड़ा व बाल संस्कार केंद्र बाधा में रजिदर कुमार खुराना की देखरेख में कंजक पूजन का कार्यकम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि 108 देवी रूपी कन्याओं का संस्था के सभी सदस्यों व अतिथियों द्वारा कंजक पूजन किया गया। इस मौके संरक्षक केवल कृष्ण सेठी, मुख्य सलाहकार गिरधारी लाल, एडवोकेट राजेश कसरीजा, जगदीश चंद्र कटारिया, नीलम सचदेवा, मनोज कुमार, रमन सेतिया, गीता वर्मा, मनप्रीत, हर्ष, तमना, प्रिया, अंकुर कटारिया, अमित दहुजा, रजनी, सुरेशवाला, अनुप मक्कड़, अशोक पावा, कौशलिया देवी, सुनीता कंबोज, प्रवीन कंबोज, प्रियका, मीनू, मनत कंबोज, रजो बाई, गुरमीत सिंह, अजय ठकराल, अशोक कटारिया, राधा वर्मा, रूपा रानी व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी