रेल सेवा बंद, स्टेशन पर पसरा सन्नाटा

देशभर में फैल रहे कोरोना वायरस के चलते जिदगी थम सी गई है। इससे फाजिल्का का रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड भी पूरी तरह से बंद हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Mar 2020 10:04 PM (IST) Updated:Tue, 24 Mar 2020 06:10 AM (IST)
रेल सेवा बंद, स्टेशन पर पसरा सन्नाटा
रेल सेवा बंद, स्टेशन पर पसरा सन्नाटा

संवाद सहयोगी, फाजिल्का : देशभर में फैल रहे कोरोना वायरस के चलते जिदगी थम सी गई है। इससे फाजिल्का का रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड भी पूरी तरह से बंद हो गया है। ऐसा अढ़ाई साल बाद हुआ है जब यातायात के दोनों प्रमुख साधन एक साथ बंद हुए हों। इससे पहले सिरसा डेरा प्रमुख की सजा वाले दिन लगाए गए क‌र्फ्यू में दोनों सेवाएं बंद की गई थीं। दोनों जगहों पर सुबह से लेकर शाम तक सन्नाटा पसरा रहा।

जनता क‌र्फ्यू के दिन रेलवे विभाग ने भी 22 मार्च को रेल सेवा बंद रहने का फैसला लिया था। इसके तहत 22 मार्च को एक भी रेल यहां से रवाना नहीं हुई। वहीं सोमवार को हालात भी कुछ ऐसे ही रहे। रेलवे विभाग द्वारा रेल सेवा को आगे भी बंद रखने का फैसला लिया गया है। इसके चलते स्टेशन पूरी तरह से सुनसान हो गया है और वहां केवल जीआरपी ड्यूटी पर तैनात है। इसके अलावा बिना किसी कारण किसी भी व्यक्ति को रेलवे स्टेशन पर आने की भी इजाजत नहीं है।

सुबह दो बसें हुई रवाना, फिरोजपुर में रोकीं

फाजिल्का के बस स्टैंड के हालात भी कुछ ऐसे ही नजर आए। हालांकि यहां से सुबह के समय दो बसें रवाना हुई, लेकिन उन्हें फिरोजपुर में ही रोक लिया गया। इसके बाद से कोई भी बस यहां से रवाना नहीं हुई। इस कारण सभी बसें बस स्टैंड के भीतर खड़ी रही। हालांकि यह सेवाएं कब तक प्रभावित रहेंगी, इस पर विचार विमर्श किया जा रहा है। लेकिन पंजाब में क‌र्फ्यू के चलते अब यह सेवाएं 31 मार्च के बाद ही शुरू होंगी।

chat bot
आपका साथी