पीएम की रैली में जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका

फिरोजपुर में पीएम का विरोध करने के लिए भारी संख्या में किसान व मजदूर फाजिल्का से फिरोजपुर की तरफ रवाना हुए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Jan 2022 10:16 PM (IST) Updated:Tue, 04 Jan 2022 10:16 PM (IST)
पीएम की रैली में जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका
पीएम की रैली में जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका

संवाद सूत्र, जलालाबाद : फिरोजपुर में पीएम का विरोध करने के लिए भारी संख्या में किसान व मजदूर फाजिल्का से फिरोजपुर की तरफ रवाना हुए। इसकी भनक जैसे ही पुलिस प्रशासन को लगी तो उन्होंने जलालाबाद के निकट बैरिकेड लगा किसानों को वही रोक लिया है। किसान वहां नारेबाजी करते हुए जाने देने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान यूनियन के जिलाध्यक्ष जगदीश कुमार ने कहा कि अभी तक पीएम ने अपने द्वारा किए गए वादों को पूरा नहीं किया, जिसके चलते प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर फाजिल्का से भारी संख्या में किसान और मजदूर यहां से फिरोजपुर के लिए रवाना हुए हैं। लेकिन पुलिस ने उन्हें जलालाबाद के निकट रोक लिया। उधर मौके पर एसपी अवनीत कौर सिद्धू, डीएसपी व अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और किसानों को आगे बढ़ने नहीं दिया जा रहा। कच्चे कर्मचारी बिना शर्त किए जाए पक्का: संधू संवाद सूत्र, फाजिल्का : पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप में अध्यक्ष रजिदर सिंह संधू की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें यूनियन की लंबे समय से लटकती आ रही मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

इस मौके अध्यक्ष रजिदर संधू ने बताया कि पंजाब सरकार कर्मचारी विरोधी नीति अपना रही है और अपने चुनाव वादे से मुकर गई है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि दिहाड़ीदार कर्मचारी बिना शर्त पक्के किए जाएं, काटे हुए भत्ते बहाल किए जाएं, जेई टेस्ट पास पंप आपरेटरों को जेई प्रमोट किया जाए, 200 रुपये जजिया टैक्स बंद किया जाए, ठेकेदारी सिस्टम बंद करके रेगुलर भर्ती की जाए, ग्रामीण जल सप्लाईयां पंचायतों से वापिस विभाग को दी जाएं, नई पेंशन स्कीम बंद करके पुरानी पेंशन स्कीम चालू की जाए। यदि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों की मांग का हल न किया तो जत्थेबंदी द्वारा संघर्ष को और तेज किया जाएगा। बैठक में सीनियर उप प्रधान हंसा सिंह, मदन लाल, संदीप सिंह, भीम सैन, मंगत राम व हेम राज ने संबोधन किया।

chat bot
आपका साथी