सीवरेज जाम से घरों में कैद हुए लोग

एक तरफ जहां सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 May 2021 10:26 AM (IST) Updated:Fri, 21 May 2021 10:26 AM (IST)
सीवरेज जाम से घरों में कैद हुए लोग
सीवरेज जाम से घरों में कैद हुए लोग

रवि वाट्स, जलालाबाद (फाजिल्का) : एक तरफ जहां सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं। वहीं जलालाबाद की अग्रवाल स्ट्रीट के लोग सीवरेज जाम का संताप झेलने को मजबूर हैं। पिछले पांच दिन से बंद पड़े सीवरेज जाम के चलते अब गंदा पानी सड़कों पर फैलने लगा है, जिस कारण पैदल और वाहन चालकों का यहां से निकलना मुश्किल हो चुका है। वही गंदे पानी से उठने वाली बदबू आसपास के लोग के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सफाई कर्मचारियों के साथ सीवरेज कर्मचारी भी हड़ताल पर होने के कारण सीवरेज जाम की समस्या विकराल होती जा रही है।

मोहल्ला निवासी राम लाल ने बताया कि पिछले पांच दिनों से सीवरेज जाम है, जबकि अब धीरे-धीरे गलियों में बने सीवरेज ओवरफ्लो हो गए हैं। अब पानी गलियों में भी पूरी तरह से फैल गया है, जिससे उठने वाली बदबू से मोहल्ला वासी काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भले ही स्कूल अभी बंद हैं, लेकिन बच्चों को घरों में कैद कर पाना काफी मुश्किल है। ऐसे में बच्चे गली में खेलते हुए उक्त गंदे पानी में भी जाते हैं। ऐसे में अगर वह किसी बीमारी से ग्रसित हो गए, तो परिवार वालों के लिए सबसे ज्यादा परेशानी बन जाएगी। हर 10 दिन बाद जाम होता है सीवरेज

अश्वनी बजाज ने कहा कि गलियों में गंदा पानी होने के चलते सारा दिन बच्चे व बुजुर्ग घरों में कैद होने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सीवरेज समस्या आज की नहीं है। बल्कि 10 दिन में एक बार सीवरेज जाम हो ही जाता है, लेकिन सफाई कर्मचारियों को इस बारे में बताने पर समस्या का हल हो जाता है, लेकिन इस बार सीवरेज का पानी ओवरफ्लो हो गया है, जिसने गंदे पानी के तालाब का रूप धारण कर लिया है। उन्होंने नगर कौंसिल से मांग की कि जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलाई जाए। जल्द करेंगे समस्या का समाधान : गुरजंट सिंह

सीवरेज इंचार्ज गुरजंट सिंह ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिसके चलते उक्त समस्या का हल नहीं हो सका है। फिर भी उक्त समस्या का जल्द हल किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी