बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में आठ लोगों पर केस

फाजिल्का अरनीवाला की चंडीगढ़ बस्ती में बुजुर्ग महिला को घर ले जाकर मारपीट करने से हुई मौत के मामले में थाना अरनीवाला पुलिस ने आठ लोगों पर पर्चा दर्ज किया है। पुलिस की ओर से कार्रवाई न करने से घुस्साए परिजनों ने शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर डीसी कार्यालय के समक्ष शव रखकर रोष प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 May 2019 11:31 PM (IST) Updated:Sun, 12 May 2019 06:30 AM (IST)
बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में आठ लोगों पर केस
बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में आठ लोगों पर केस

संवाद सहयोगी, फाजिल्का : अरनीवाला की चंडीगढ़ बस्ती में बुजुर्ग महिला को घर ले जाकर मारपीट करने से हुई मौत के मामले में थाना अरनीवाला पुलिस ने आठ लोगों पर पर्चा दर्ज किया है। पुलिस की ओर से कार्रवाई न करने से घुस्साए परिजनों ने शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर डीसी कार्यालय के समक्ष शव रखकर रोष प्रदर्शन किया।

अरनीवाला निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि उनका गांव निवासी वंजार सिंह के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसी रंजिश में नौ मई दोपहर तीन बजे गांव निवासी वंजार सिंह, सज्जन सिंह, वीरो बाई, राज सिंह व चार अज्ञात व्यक्ति उसकी माता 78 वर्षीय विद्या बाई को अपने घर खींचकर ले गए। इसके बाद मारपीट की और उसके मुंह पर तेजाब डाल दिया। यही नहीं, कापे और छुरियों से जख्मी कर दिया। जब उन्हें इस बारे में पता चला तो वे अपनी पत्नी सहित माता को उक्त लोगों से छुड़वाने के लिए गए तो आरोपितों ने उनसे भी मारपीट की। इसके बाद जब वे जख्मी हालत में मा को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए ला रहे थे तो रास्ते में ही मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि उक्त मामले में पहले सतनाम सिंह ने यह बयान दिया था कि उसकी माता की मौत के कारणों का पता नहीं है। डॉक्टरों की टीम तैयार करके पोस्टमार्टम द्वारा कारणों का पता करने के लिए कहा गया था और 174 के तहत कार्रवाई की गई थी, लेकिन परिजन शव को फाजिल्का की मोचरी से उठाकर डीसी कार्यालय के समक्ष ले गए और वह धरना देकर हत्या का पर्चा दर्ज करने की मांग की। करीब आधे घंटे बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों के बयान दर्ज किए। फिलहाल उक्त मामले में पुलिस ने वंजार सिंह, सज्जन सिंह, वीरो बाई, राज सिंह च चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

chat bot
आपका साथी