स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रही थीं लड़कियों पर टूटा मनचलों का कहर, कोच भी बने शिकार

फाजिल्‍का के जलालाबाद में स्‍टेडियम में प्रशिक्षण ले रही लड़कियों से कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ की। ये लोग स्‍टेशडियम के हॉल में घुस आए और गलत हरकतें शुरू कर दी। रोकने पर कोच को भी पीटा।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Wed, 01 May 2019 07:10 PM (IST) Updated:Wed, 01 May 2019 10:01 PM (IST)
स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रही थीं लड़कियों पर टूटा मनचलों का कहर, कोच भी बने शिकार
स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रही थीं लड़कियों पर टूटा मनचलों का कहर, कोच भी बने शिकार

फाजिल्‍का, जेएनएन। जिले के जलालाबाद के स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रही म‍हिला खिलाडिय़ों के साथ कुछ लोगों द्वारा छेड़छाड़ करने से बवाल हो गया। स्‍टेडियम में सरकारी कोच खिलाडि़यों को प्रशिक्षण दे रहे थे। इसी दौराना कुछ मनचले स्टेडियम में घुस अाए और ट्रेनिंग ले रहीं लड़कियों से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। कोच ने इसका विरोध किया तो मनचलों ने उनकी पिटाई कर दी। उन्‍होंने वहां तोड़फोड़ भी की और कोच की कार भी तोड़ दी।

स्‍टेडियम के हॉल में घुसकर लड़कियों से करने लगे छेड़छाड़, रोकने पर सरकारी कोच को पीटा

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जख्मी कोच की शिकायत पर 10 लाेगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पांच ज्ञात व पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में कोच चक्क पालीवाला निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह स्पोटर्स स्टेडियम में  20 लड़कियों व 25 से 30 लड़कों को कोचिंग देता है।

मनचलों द्वारा तोड़ी गई कार।

कोच ने पुलिस को बताया कि वह हर रोज की तरह अपने भाई के साथ लड़कों व लड़कियों को कोचिंग दे रहा था। इतने में गांव बूरवाला निवासी तलविंद्र सिंह, रोहित, मंडी गुरूहरसहाय निवासी पारस चुघ, सुखप्रीत सिंह बराड़, सहजदीप सिंह व पांच अज्ञात व्यक्ति स्टेडियम के बाहर रुके। ये लोग स्टेडियम के निकट खड़ी लड़कियों पर फब्तियां कसने लगे। इसके बाद बाहर खड़ी लड़कियां स्टेडियम के भीतर आ गई।

कोच ने पुलिस को बताया, इसके बाद ये लोग लड़कियों के पीछे-पीछे स्पोर्ट्स हाल में भी घुस आए और लड़कियों से अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। मुझे इस बारे में पता चला तो भाई के साथ मिलकर इन लोगों को ऐसी हरकतें करने से रोकने का प्रयास किया। इस पर इन लोगों ने मेरे साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और स्टेडियम के बाहर खड़ी मेरी कार के शीशे भी तोड़ दिए।

कोच ने बताया कि इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही ये लोग फरार हो गए। जांच अधिकारी एसआइ ओमप्रकाश ने बताया कि कोच अनिल कुमार की शिकायत पर 10 लाेगों के  खिलाफ धारा मामला दर्ज किया गया है।अभी तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

chat bot
आपका साथी