शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, पर्चा

जिले के एक गांव की 23 वर्षीय युवती ने उसे शादी का झांसा देकर पहले भगाने का केस दर्ज।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 04:44 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 04:44 PM (IST)
शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, पर्चा
शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, पर्चा

संवाद सूत्र, फाजिल्का : जिले के एक गांव की 23 वर्षीय युवती ने उसे शादी का झांसा देकर पहले भगा ले जाने और बाद में उसे विश्वास में लेकर दुष्कर्म के बाद उसे रास्ते में छोड़कर फरार होने के आरोप एक युवक पर लगाए हैं। पीड़ित युवती ने शिकायत सदर थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवती ने बताया कि वह एक युवक परमजीत सिंह को काफी समय से जानती थी। जिसने उसे झांसा दिया कि वह उसके साथ शादी करेगा। लेकिन उसके माता-पिता शादी के लिए तैयार नहीं थे। जिस पर उक्त युवक 23 अप्रैल की रात को उसे शादी का झांसा देकर भगा ले गया। जिसके बाद आरोपित ने पहले उसे अपने विश्वास में लिया और इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। लेकिन एक दिन आरोपित उसे रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद वह अपने गांव वापिस लौटी और सारी घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। जिन्होंने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया और उसका मेडिकल करवाया। जांच अधिकारी एएसआइ मिलख राज ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि अभी गिरफ्तारी नहीं हुई, मामले की जांच जारी है।

chat bot
आपका साथी