जूडो में फाजिल्का के खिलाड़ियों ने जीते पदक

डिस्ट्रिक जूडो एसोसिएशन फाजिल्का की ओर से करवाए गए मुकाबलों में फाजिल्का के बच्चों ने दो गोल्ड तीन सिल्वर और एक ब्रांज मेडल जीते हैं है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Sep 2019 12:00 AM (IST) Updated:Sat, 14 Sep 2019 06:31 AM (IST)
जूडो में फाजिल्का के खिलाड़ियों ने जीते पदक
जूडो में फाजिल्का के खिलाड़ियों ने जीते पदक

संवाद सूत्र, फाजिल्का : डिस्ट्रिक जूडो एसोसिएशन फाजिल्का की ओर से करवाए गए मुकाबलों में फाजिल्का के बच्चों ने दो गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रांज मेडल जीते हैं है। टाइगर मार्शल आर्ट अकादमी के संचालक व कोच रमन कुमार और कोच हरजिंद्र विक्की ने बताया कि डिस्ट्रिक जूडो एसोसिएशन फाजिल्का द्वारा प्रथम जूनियर एंड कैडेट डिस्ट्रिक जूडो चैंपियनशिप का आयोजन अबोहर के नामदेव भवन, ओल्ड सूरज नगरी में करवाई गई। इसमें फाजिल्का के बच्चों ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि इन मुकाबलों में जन्नत कंबोज व किरना ने गोल्ड, सुमन, सहज और सुरिद्र सिंह ने सिल्वर व रावल सिंह ब्राज मेडल हासिल किया है। उन्होंने बताया कि गोल्ड मैडल विजेता जन्नत कंबोज व किरना राज्य स्तरीय मुकाबलों में हिस्सा लेंगी।

chat bot
आपका साथी