झूमते-गाते, गुलाल उड़ाते किया गणपति बप्पा का विसर्जन

संवाद सहयोगी, फाजिल्का : दस दिन गणपति महोत्सव पर शहर में अलग-अलग कार्यक्रमों के बाद रविवार को डीजे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 11:24 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 11:24 PM (IST)
झूमते-गाते, गुलाल उड़ाते किया गणपति बप्पा का विसर्जन
झूमते-गाते, गुलाल उड़ाते किया गणपति बप्पा का विसर्जन

संवाद सहयोगी, फाजिल्का : दस दिन गणपति महोत्सव पर शहर में अलग-अलग कार्यक्रमों के बाद रविवार को डीजे की धमक पर भक्तों ने झूमते-गाते और गुलाल उड़ाते हुए गणेश भगवान की मूर्ति का खुईखेड़ा की गंगकैनाल नहर में बड़े हर्षोल्लास के साथ विसर्जन किया। इसी पहले वान बाजार स्थित चौधरियां वाली गली में संगीतकार हैप्पी डिलाइट ने गणपति जी के भजन गाकर भक्तों को खूब नचाया। भव्य झांकी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं बच्चों पुरुषों ने भाग लिया। लाल-हरा-पीला गुलाल उड़ाते हुए एक-दूसरे को गले लगाया और बधाई दी।

रिद्धि-सिद्धि गणेश वेलफेयर सोसायटी मित्र मंडली फाजिल्का ने चौधरियां वाली गली में 13 सितंबर से गणपति जी की मूर्ति स्थापित की थी। लगातार दस दिन तक कार्यक्रम हुए। शनिवार रात संकीर्तन हुआ व सामूहिक महाआरती की गई। प्रधान चांद गुप्ता व सचिव राकेश भठेजा ने बताया कि सोसायटी की ओर से मनाया गया यह श्री गणेश जी का पांचवां महोत्सव था। 13 सितंबर को चौधरियां गली में श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापना की गई। 14 सितंबर से लेकर 22 सितंबर तक रोजाना रात्रि के समय संकीर्तन का आयोजन किया गया। महोत्सव में रक्तदान कैंप व जांच कैंप भी लगाए गए। 22 सितंबर की रात्रि श्री बाला जी पैदल यात्रा संघ के सदस्यों द्वारा श्री गणेश जी का गुणगान किया गया। रविवार सुबह कलाकारों द्वारा शिव, मां काली आदि की सुंदर सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई। दोपहर करीब एक बजे श्री गणेश जी की महां आरती की गई। इसके बाद शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शहर के विभिन्न बाजारों में भव्य स्वागत हुआ, जबकि श्रद्धालुओं रंगों की होली के साथ गणपति जी को विसर्जित करने के लिए शोभायात्रा का हिस्सा बने। अंत में अगले बरस फिर आना के जयघोष के साथ गंगकैनाल में श्री गणेश जी का विसर्जन किया गया। आयोजन के मौके पर सुभाष कवातड़ा, विनोद गोयल, राकेश डोडा, भूषण मक्कड़, विपन गोयल, विपन वाटस, राज कुमार गर्ग, नीरज शर्मा, गौरव अरोड़ा, राजीव गक्खड़, पवन मोंगा और भारती शर्मा ने भी भजनों का गुणगान किया। जबकि मनीश कसरीजा, पंकज नारंग, सुभाष चलाना, राजेश चलाना, अशोक अनेजा, अंकुश अनेजा व रिक्रिएशन क्लब के सचिव मनीश कटारिया ने परिवार सहित गणेश जी की आरती उतारी। इस मौके पर रजत कंबोज, मुस्कान खुंगर, रिशब जसूजा, अक्षय धींगड़ा, प्रदूमण शर्मा, राकेश कामरा, सुभाष तिन्ना, सुभाष सेठी, संदीप गुगलानी, बब्बू छाबड़ा, निक्का राम चांद, हरकिशन भाटिया, नीरू भठेजा, ¨प्रस, नरेश भठेजा, संदीप गुप्ता, टोनी, शिवम मोंगा, विक्की मंडोरा, साजन कामरा, रेखा गुगलानी, कंचन गुप्ता, शिव भठेजा, नितिन ठकराल, काका बत्तरा, पुजारी सीताराम, राजीव कुक्कड़ और मनदीप बजाज उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी