दो घरों से 19 लाख के गहने व नकदी चोरी

फाजिल्का : शहर में चोरों की दशहत दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। चोर गिरोह उन घरों को निशाना बना रहा है, जिनके सदस्य किसी समारोह में शामिल होने गए हों या फिर धार्मिक यात्रा पर।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Sep 2018 03:53 PM (IST) Updated:Sat, 08 Sep 2018 03:53 PM (IST)
दो घरों से 19 लाख के गहने व नकदी चोरी
दो घरों से 19 लाख के गहने व नकदी चोरी

संवाद सहयोगी, फाजिल्का : शहर में चोरों की दशहत दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। चोर गिरोह उन घरों को निशाना बना रहा है, जिनके सदस्य किसी समारोह में शामिल होने गए हों या फिर धार्मिक यात्रा पर। एक सितंबर व तीन सितंबर की रात चारों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए करीब 19 लाख के गहने, कुछ नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने चोरी की घटना के एक मामले में तीन दिन बाद व एक मामले में छह दिन बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में एमसी कॉलोनी निवासी गौरव झींझा ने बताया कि वह परिवार सहित हरिद्वार गए हुए थे। एक सितंबर को सुबह करीब दस बजे जब वह वापस लौटे तो उनके घर का मुख्य गेट खुला हुआ था। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोर घर से एक एलईडी, चार सोने की अंगूठियां, एक टोप्स, दो सोने की चेन व अन्य सामान चोरी करके ले गए। आदर्श नगर निवासी सु¨रद्र कुमार ने बताया कि दो सितंबर को वह परिवार सहित वैष्णो देवी की यात्रा के लिए गए हुए थे। तीन सितंबर को उनके पड़ोस से फोन आया कि उनके घर के कमरे खुले हुए हैं। जब उन्होंने अपने किसी रिश्तेदार को घर भेजा तो पता चला कि चोर घर में हाथ साफ कर चुके हैं। वापस लौटे और घर के अंदर रखे सामान की पड़ताल की तो 45 तोले सोना, 20 हजार रुपये व कुछ सामान गायब था। चोरी हुए सामान की कुल कमीत 14 लाख रुपये बनती है। पुलिस ने उक्त दोनों चोरी के मामलों में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी