Fazilka: पराली जलाने की जांच करने आए पंचायत सचिव को बनाया बंधक

Fazilka पराली जलने की सूचना मिलने पर मंगलवार को जांच के लिए पहुंचे पंचायत सचिव को भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां और किसानों ने बंधक बना लिया। तहसीलदार के भरोसे के बाद उनको छोड़ा गया। गांव के एक किसान ने खेत में पराली को आग लगाई थी।

By mohit KumarEdited By: Publish:Wed, 16 Nov 2022 10:28 PM (IST) Updated:Wed, 16 Nov 2022 10:28 PM (IST)
Fazilka: पराली जलाने की जांच करने आए पंचायत सचिव को बनाया बंधक
Fazilka: पराली जलाने की जांच करने आए पंचायत सचिव को बनाया बंधक : जागरण

फाजिल्का, जागरण टीम: गांव चक्क खुड़ंज में पराली जलने की सूचना मिलने पर मंगलवार को जांच के लिए पहुंचे पंचायत सचिव को भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां और किसानों ने बंधक बना लिया। तहसीलदार के भरोसे के बाद उनको छोड़ा गया। गांव के एक किसान ने खेत में पराली को आग लगाई थी। इसके बाद सायं पांच जब जली पराली वाले खेत की जांच करने पंचायत सचिव पहुंचे।

भारतीय किसान यूनियन एकता उग्रहां के जिला प्रधान गुरभेज सिंह भी अपनी जत्थेबंदी सहित वहां पहुंच गए। उनकी तरफ से पंचायत सचिव को वहां बिठा लिया गया। इसके बाद किसानों ने श्री मुक्तसर साहिब को जाने वाली सड़क मार्ग पर धरना लगा दिया। किसानों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई न करने की मांग की।

इसका पता लगने पर डीएसपी अतुल सोनी अपनी टीम सहित पहुंचे। उनके द्वारा किसानों के साथ बातचीत की गई, लेकिन किसानों ने सिविल प्रशासन के किसी अधिकारी के मौके पर आकर किसानों के खिलाफ कार्रवाई न करने का लिखित रूप में देने और मुआवजा देने की मांग गई। इसके बाद मौके पर तहसीलदार जलालाबाद जसपाल सिंह बराड़ पहुंचे। उनकी तरफ से भरोसा मिलने बाद किसानों ने रात दस बजे पंचायत सचिव को रिहा कर दिया।

chat bot
आपका साथी