विजय दिवस पर फाजिल्का के रखवालों को किया जाएगा नमन

वैसे तो 1971 में भारत-पाक के बीच कई जगह पर भयानक युद्ध हुआ लेकिन फाजिल्का सैक्टर पर यह युद्ध और भी भीषण था। दुश्मनों ने फाजिल्का को अपने कब्जे में ले लिया था लेकिन भारतीय वीर जवान अपनी जमीन का एक भी हिस्सा पाकिस्तान को नहीं देना चाहते थे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 06:12 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 06:14 AM (IST)
विजय दिवस पर फाजिल्का के रखवालों को किया जाएगा नमन
विजय दिवस पर फाजिल्का के रखवालों को किया जाएगा नमन

मोहित गिल्होत्रा, फाजिल्का : वैसे तो 1971 में भारत-पाक के बीच कई जगह पर भयानक युद्ध हुआ लेकिन फाजिल्का सैक्टर पर यह युद्ध और भी भीषण था। दुश्मनों ने फाजिल्का को अपने कब्जे में ले लिया था, लेकिन भारतीय वीर जवान अपनी जमीन का एक भी हिस्सा पाकिस्तान को नहीं देना चाहते थे, जवानों ने अपनी जान को देश पर कुर्बान करते हुए फाजिल्का को पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बनने दिया। उन शहीदों की याद में इस साल भी फाजिल्का के गांव आसफवाला में बनाई गई शहीदों की समाधि पर 17 दिसंबर को करवाए जा रहे कार्यक्रम में नमन किया जाएगा, जिसमें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू मुख्य मेहमान के रूप में उपस्थित होंगे।

बता दें कि फाजिल्का में तीन दिसंबर 1971 को शुरू हुआ युद्ध 17 दिसंबर तक चला। 13 दिसंबर तक दुश्मन सेना ने फाजिल्का के आधे हिस्से पर अपना कब्जा कर लिया था, लेकिन चार जाट बटालियन के अलावा अन्य बटालियन के जवानों ने दुश्मन पर ऐसा अटैक करना शुरू किया कि 17 दिसंबर तक दुश्मनी सैना को फाजिल्का से दूर ले गए। इस युद्ध के दौरान भारतीय सेना के 206 सैनिक शहीद हो गए, जबकि 364 सैनिक जख्मी हो गए थे। इसके बाद फाजिल्का के रक्षकों की याद में फाजिल्का क्षेत्र के कृतज्ञ नागरिकों ने शहीदों के सामूहिक संस्कार स्थल पर समाधि का निर्माण 1972 में किया, जिसका उद्घाटन 22 सितंबर 1972 को पंजाब के उस समय के मुख्यमंत्री ज्ञानी जैल सिंह ने किया था। तब से लेकर आज तक यहां के बशिदे व शहीदों की परिवारिक सदस्य यहां बनी समाधि पर फाजिल्का के रक्षकों को नमन करने के लिए पहुंचते हैं। 17 दिसंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में डीसी मनप्रीत सिंह, सेना के कमांडर ब्रिगेडियर रूपिंद्र सिंह, जिला व सत्र न्यायाधीश तरसेम मंगला, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह तथा सीमा सुरक्षा बल के डीआइजी टीआर मीना भी भाग लेंगे। भव्य पिल्लर रहेगा आकर्षण का केंद्र

गांव आसफवाला में बनाई गई शहीदों की समाधि पर 17 दिसंबर को करवाए जा रहे समारोह को लेकर शहीदों की समाधि कमेटी की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आसफवाला के मुख्य द्वार पर विशाल पिल्लर का निर्माण किया जा रहा है। शहीदों की समाधि कमेटी से जुड़े प्रफुल्ल चंद्र नागपाल ने बताया कि उक्त पिल्लर आयोजन वाले दिन तक बनकर तैयार हो जाएगा। यह पिल्लर यहां शहीदों को नमन करने आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा समाधि को पेंट के जरिए सुंदर बनाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। वहीं बीएसएफ जवान भी तैयारी कर रहे हैं।

---

16 दिसंबर को निकाली जाएगी विक्ट्री परेड

शहीदों की समाधि कमेटी के अध्यक्ष संदीप गिल्होत्रा ने बताया कि 16 दिसंबर को फाजिल्का के रक्षकों की स्मृति में विक्ट्री परेड निकाली जाएगी। यह परेड दोहपर दो बजे शहीद भगत सिंह मार्केट कांप्लेक्स सामने डीसी कांप्लेक्स से शुरू होकर नगर में विभिन्न बाजारों में से होती हुई घंटाघर चौक पर समाप्त होगी। बाजारों में परेड का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा। चौक घंटाघर पर देश भक्ति से परिपूर्ण संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन होगा। वहीं 17 दिसंबर को सुबह 9 बजे लड़के व लड़कियों की मैराथन दौड़ होगी। 10.30 बजे अतिथियों, सैना व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समाधि पर पुष्प चक्कर अर्पित किए जाएंगे। इसके बाद 11 से 12.30 बजे तक देश भक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी