Dussehra 2022: फाजिल्का में पांच जगह पर होगा पुतलों का दहन, अलर्ट मोड पर पुलिस

फाजिल्का में श्री सेवा समिति सभा द्वारा कैंट रोड पर दशहरा मनाया जाएगा। वहीं श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी द्वारा शहर के एमआर कालेज के स्टेडियम में आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा श्री बाला जी उत्तर रेलवे द्वारा नई आबादी में रावण कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों को जलाया जाएगा।

By mohit KumarEdited By: Publish:Tue, 04 Oct 2022 10:05 PM (IST) Updated:Tue, 04 Oct 2022 10:08 PM (IST)
Dussehra 2022: फाजिल्का में पांच जगह पर होगा पुतलों का दहन, अलर्ट मोड पर पुलिस
फाजिल्का में दशहरे उत्सव को लेकर तैयारियां पूरी। (सांकेतिक)

संवाद सूत्र, फाजिल्का। Dussehra 2022: सरहदी क्षेत्र होने के चलते जिले में दशहरे पर पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस की तरफ से सोमवार रात सार्वजनिक स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। इसके साथ ही शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। फाजिल्का जिले में कुल पांच जगह दशहरे पर पुतलों का दहन किया जाएगा। इस दौरान हर आयोजन में 20 से 25 पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे।

फाजिल्का में श्री सेवा समिति सभा द्वारा कैंट रोड पर दशहरा मनाया जाएगा। वहीं श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी द्वारा शहर के एमआर कालेज के स्टेडियम में आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा श्री बाला जी उत्तर रेलवे द्वारा नई आबादी में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों को जलाया जाएगा। इस दौरान एमआर कालेज में 45 फीट, टीवी टावर कालोनी में 38 फुट व नई आबादी में 25 से 30 फुट के पुतले सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

अबोहर में तैयार किए गए बुतों का आकार 50 फुट

जलालाबाद में खाकी शाह समाधि के निकट व एक आयोजन अबोहर में होगा। अबोहर में तैयार किए गए बुतों का आकार 50 फुट ऊंचा होगा। जलालाबाद में भी 30 से 40 फुट ऊंचे पुतले बनाए गए हैं। वहीं श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी द्वारा दोपहर 4 बजे से शाम 7 बजे तक सरकारी एमआर कालेज के खेल मैदान में आयोजन किया जाएगा।

चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर: थाना प्रभारी

थाना सिटी के प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि दशहरे पर हर आयोजन में 20 से 25 कर्मचारी सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। इसके अलावा शहर में भी पुलिस बल तैनात रहेगा। सरहदी जिला होने के चलते यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है। उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि कार्यक्रम के दौरान संयम रखें और पुलिस से तालमेल रखें।

यह भी पढ़ेंः- Festive Season: फेस्टिवल सीजन में महंगाई की मार, जालंधर में 30 % तक बढ़े खाद्य पदार्थों के दाम

chat bot
आपका साथी