सुखबीर की जीत के साथ विधायक पद के लिए चर्चाएं शुरू

जलालाबाद (फाजिल्का)फिरोजपुर ससंदीय सीट से चुनाव जीतने के बाद जहां सुखबीर सिंह बादल के एमपी बनने पर बधाईयां दी जा रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 May 2019 12:09 AM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 06:22 AM (IST)
सुखबीर की जीत के साथ विधायक पद के लिए चर्चाएं शुरू
सुखबीर की जीत के साथ विधायक पद के लिए चर्चाएं शुरू

संवाद सहयोगी, जलालाबाद (फाजिल्का)फिरोजपुर ससंदीय सीट से चुनाव जीतने के बाद जहां सुखबीर सिंह बादल के एमपी बनने पर बधाईयां दी जा रही हैं, वहीं शहर में इस बात को लेकर भी चर्चाएं जोरों से हैं, कि एमपी बनने के दौरान सुखबीर सिंह बादल को जलालाबाद हलके से विधायक पद छोड़ना पड़ेगा। ऐसे में अभी से ही जलालाबाद से कौन विधानसभा चुनाव के लिए सामने आएगा, को लेकर चर्चाओं का दौर छिड़ गया है। बता दें कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में सुखबीर सिंह बादल ने 75 हजार 271 वोट हासिल करके जलालाबाद के विधायक बने। उन्होंने कांग्रेस के रवनीत बिट्टू व आम आदमी पार्टी के भगवंत मान को कड़े मुकाबले में हराया था। अब जब सुखबीर सिंह बादल फिरोजपुर सीट से एमपी का चुनाव जीत चुके हैं, ऐसे में अब सुखबीर सिंह बादल को अपना विधायक पद छोड़ना पड़ेगा। जिसके तहत चुनाव नतीजे आने के बाद से ही यह सवाल उठने लगे हैं कि जलालाबाद से विधायक पद के लिए किस उम्मीदवार को खड़ा किया जाएगा। शहर में इस बात को लेकर चर्चाएं हैं कि शिअद के पूर्ण चंद मजेदिया, सतिद्रजीत सिंह मंटा व अशोक अनेजा को जलालाबाद की बागडोर संभालने के लिए शिअद इनमें से एक को उम्मीदवार चुन सकती है। पूर्ण चंद मुजेदिया की जहां राये सिख बिरादरी में अच्छी पैठ है, वहीं महाजन लोग भी इन्हें काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा लोकसभा चुनाव में हलका इंचार्ज व शिअद के उपप्रधान सतिद्रजीत सिंह मंटा को भी विधायक सीट के लिए दावेदार माना जा रहा है। उनकी जलालाबाद व आसपास के गांवों में काफी अच्छी पकड़ है और बीते दिनी संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने सुखबीर सिंह बादल की जीत के लिए दिन रात एक किया था। वहीं शिअद फाजिल्का के शहरी प्रधान अशोक अनेजा की दावेदारी की चर्चाएं जोरों पर हैं। अशोक अनेजा को बादल परिवार के साथ काफी करीबी माना जाता है, वहीं शहर व अन्य गांवों में अनेजा की काफी पकड़ है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि दोबारा होने वाले विधानसभा चुनाव में सुखबीर सिंह बादल किस नेता को जलालाबाद हलके की कमान संभलाते हैं।

chat bot
आपका साथी