प्रधानमंभी के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान कैंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा प्रधान सिकंदर कपूर की अध्यक्षता में सरकारी अस्पताल में खूनदान कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Sep 2020 03:58 PM (IST) Updated:Thu, 17 Sep 2020 03:58 PM (IST)
प्रधानमंभी के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान कैंप
प्रधानमंभी के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान कैंप

संवाद सहयोगी, अबोहर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा प्रधान सिकंदर कपूर की अध्यक्षता में सरकारी अस्पताल में खूनदान कैंप लगाया गया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य धनपत सियाग व मंडल प्रधान अशोक छाबड़ा, दलजीत तिन्ना, मंडल महासचिव गौरव टक्कर व डॉ. विशाल तनेजा, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन कृष्ण नागपाल विशेष रूप से उपस्थित हुए।

इस अवसर पर विष्णु अग्रवाल, केशव मंत्री, संदीप कंबोज, राहुल चावला, विकास बिश्रोई, हंसराज पार्षद, विवेक कुमार, शुभम अग्रवाल, द्रुव, गगनदीप साहनी, राजिद्र कश्यप के अलावा ब्लड बैंक इंचार्ज शमशेर सिंह, हैप्पी सिंह मौजूद थे।

इसके अलावा भाजपा प्रदेश सचिव शिवराज गोयल के नेतृत्व पर भाजपा दक्षिण मंडल में पौधारोपण की शुरूआत करवाई गई। सेवा सप्ताह के प्रभारी एडवोकेट सिकंदर कपूर व दलजीत तिन्ना ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए दक्षिण मंडल महिला मोर्चा के सहयोग से एक दर्जन छायादार पौधे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर उनके पालन पोषण की जिम्मेदारी ली। शिवराज गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर लगाए गए पौधे वर्षो तक स्थानीय लोगो को ठंडी छाया प्रदान कर उन्हें प्रधानमंत्री की तरफ से देश सेवा के किए कार्यो की याद दिलाते रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनपत सियाग, पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष बाबू राम आर्य, पार्षद हंसराज, विवेक मिगलानी, विशाल तनेजा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी