भाविप ने मनाया डॉ. सूरज प्रकाश का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया

भारत विकास परिषद द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद पार्क में भारत विकास परिषद के संस्थापक व पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सूरज प्रकाश का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Jun 2020 10:21 PM (IST) Updated:Sun, 28 Jun 2020 10:21 PM (IST)
भाविप ने मनाया डॉ. सूरज प्रकाश का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया
भाविप ने मनाया डॉ. सूरज प्रकाश का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया

संवाद सूत्र, फाजिल्का

भारत विकास परिषद द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद पार्क में भारत विकास परिषद के संस्थापक व पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सूरज प्रकाश का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया गया। इस मौके डा. सूरज प्रकाश को परिषद सदस्यों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी श्रीनिवास बिहानी ने डा. सूरज प्रकाश के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी के जन्म शताब्दी वर्ष 12 जनवरी 1963 को भारत विकास परिषद की स्थापना की थी। 1967 में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। 1990 में दिल्ली में परिषद का पहला विकलांग सहायता केन्द्र, दिलशाद गार्डन में खोला गया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा को भी माल्यार्पण किया गया। इस दौरान डा. सूरज प्रकाश की जन्म शताब्दी पर पक्षियों के लिए स्वामी विवेकानंद पार्क में दाना पानी प्रकल्प की शुरुआत की गई। सभी परिषद सदस्यों से अपने घर की छतों पर दो-दो बर्तन पक्षियों के लिये रखने व प्रतिदिन उनमें दाना पानी डालने के लिये निवेदन किया गया। इस प्रकल्प के प्रभारी सुनील कक्कड़ हैं। इस मौके अध्यक्ष सतिदर पपनेजा ने भी डॉ. प्रकाश के जीवन के बारे में बताया। इस मौके भारत-चीन की सीमा पर शहीद होने वाले सैनिकों को परिषद सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि प्रदान की गई। इस मौके सचिव सौरभ पेड़ीवाल, सतपाल कृष्ण मोहला, रमेश चुचरा, विक्टर छाबड़ा, राजन सिगला, सुनील कक्कड़, सुनील मदान, शिव गोयल, मनीष डोडा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी