किसानों के समर्थन में आढ़तियों ने की हड़ताल
कृषि सुधार कानूनों को रद करवाने की मांग को लेकर जहां पंजाब के किसान दिल्ली की तरफ चले गए हैं। वहीं आढ़तिया एसोसिएशन ने भी किसानों के संघर्ष में समर्थन देते हए वीरवार को हड़ताल की और शुक्रवार को दूसरे दिन भी आढ़तियों ने व्यवसाय बंद रखा। इस दौरान आढ़तियों ने मंडी में भी फसल की खरीद नहीं की गई।
जागरण संवाददाता, फाजिल्का : कृषि सुधार कानूनों को रद करवाने की मांग को लेकर जहां पंजाब के किसान दिल्ली की तरफ चले गए हैं। वहीं आढ़तिया एसोसिएशन ने भी किसानों के संघर्ष में समर्थन देते हए वीरवार को हड़ताल की और शुक्रवार को दूसरे दिन भी आढ़तियों ने व्यवसाय बंद रखा। इस दौरान आढ़तियों ने मंडी में भी फसल की खरीद नहीं की गई।
आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान ओम सेतिया ने कहा कि कृषि सुधार कानून हर वर्ग के लिए सही नहीं है। इससे आढ़तियों व किसानों के वर्षो पुराने रिश्ते को खत्म करके देश के लोगों को कार्पोरेट घरानों का गुलाम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं इन कानूनों के लागू होने के साथ बाद में मंडीकरण भी धीरे धीरे समाप्त हो जाएगा, जिसका सीधा असर किसानों की फसलों के भाव पर पड़ेगा, जिसके चलते आढ़तियों की तरफ से किसानों के हर संघर्ष में अपना समर्थन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को लाने से पहले से लेकर अब तक आढ़तिया वर्ग किसानों के साथ है और आगे भी खड़ा रहेगा। किसानों के समर्थन में ही आढ़तिया एसोसिएशन पंजाब की ओर से 26 व 27 नवंबर को पूर्ण हड़ताल रखने का फैसला लिया, जिसके तहत फाजिल्का के सभी आढ़तियों ने पूर्ण सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि इन दो दिनों में किसी भी फसल की खरीद नहीं की गई। आज से शुरू होगा खरीद का कार्य
आढ़तिया एसोसिएशन के प्रेस सचिव सुनील कक्कड़ ने बताया कि समूह आढ़तिया एसोसिएशन की ओर से शनिवार से फसल की खरीद का कार्य शुरू किया जाएगा। आगे जो भी संघर्ष होगा, उसमें भी आढ़ती बढ़ चढ़कर भाग लेंगे।