अबोहर वेलनेस सोसयटी ने वर्ष 2022 में भी समाज सेवा का लिया संकल्प

अबोहर वेलनेस सोसायटी की बैठक अरोड़वंश धर्मशाला में अध्यक्ष डा. विशाल तनेजा के नेतृत्व व एडवोकेट भैया अजय गिल्होत्रा के मार्गदर्शन में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Jan 2022 05:53 PM (IST) Updated:Mon, 03 Jan 2022 05:53 PM (IST)
अबोहर वेलनेस सोसयटी ने वर्ष 2022 में भी समाज सेवा का लिया संकल्प
अबोहर वेलनेस सोसयटी ने वर्ष 2022 में भी समाज सेवा का लिया संकल्प

संस, अबोहर : अबोहर वेलनेस सोसायटी की बैठक अरोड़वंश धर्मशाला में अध्यक्ष डा. विशाल तनेजा के नेतृत्व व एडवोकेट भैया अजय गिल्होत्रा के मार्गदर्शन में हुई।

इस अवसर पर संस्था द्वारा वर्ष 2021 में किए गए कार्यो के सफर का विवरण दिया गया और इलाके की जनता से मिली भरपूर सराहना एवं सहयोग के लिए उनका आभार जताया। इस मौके पर वर्ष 2022 में किए जाने वाले कार्यो का एजेंडा तय कर उसका रोडमैप भी सामने रख विचार विमर्श किया गया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष डा. विशाल तनेजा ने कहा कि कोरोनाकाल में हमने लोगों की मदद के लिए जो प्रयास किया था वो बहुत तेजी से आगे इसलिए बढ़ पाया कि सबने इसमें सहयोग व समय दिया। वर्ष 2022 में भी हमे ऐसे कार्य करने हैं जिससे ज्यादा लोगों को मदद मिले। इस अवसर पर विनीत चोपड़ा व डा. ऋषि नारंग के सहयोग की प्रशंसा की गई। इस दौरान राकेश छाबड़ा अरविद सोनी, शक्ति सोनी, दीपक छपोला, विक्रम वर्मा, विक्रम चंदोरा, मनीष मेहंदीरत्ता, दानिश बत्रा, नरइंदर शर्मा, संयम जग्गा ,सुनील खन्ना, घनशाम कुमार, अमित राठौर व प्रवीण टॉक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी