पंजाब के वित्तमंत्री का राजस्थान के गांव मे स्वागत

सादुलशहर : गुरदास बादल व पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत बादल चक 7 बीएनडब्ल्यू ढ़ाणी स्वर्गीय जोरा ¨सह बराड़ के निवास पहुंचे जहां रणधीर ¨सह बराड़ व कांग्रेस नेता बलकरण ¨सह बराड़ के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया। मनप्रीत बादल ने कहा कि यहां पहुंचने पर मुझे जो प्यार और स्नेह मिला उसके लिए बराड़ परिवार का आभारी हूं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Sep 2018 03:10 PM (IST) Updated:Sat, 08 Sep 2018 03:10 PM (IST)
पंजाब के वित्तमंत्री का राजस्थान के गांव मे स्वागत
पंजाब के वित्तमंत्री का राजस्थान के गांव मे स्वागत

संवाद सूत्र सादुलशहर : पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत बादल चक-7 बीएनडब्ल्यू ढाणी स्व. जोरा ¨सह बराड़ के निवास पहुंचे। रणधीर ¨सह बराड़ व कांग्रेस नेता बलकरण ¨सह बराड़ के नेतृत्व में लोगों ने उनका स्वागत किया। मनप्रीत बादल ने कहा कि यहां पहुंचने पर मुझे जो प्यार और स्नेह मिला उसके लिए बराड़ परिवार का आभारी हूं। मनप्रीत बादल ने कहा कि राजस्थान आने पर जिस प्रकार लोगों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए उससे लगता है कि भाजपा सरकार से जनता कितनी परेशान है। आने वाला समय कांग्रेस का है और राजस्थान में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। 2019 के लोकसभा चुनावों में राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की जीत लोकसभा चुनावों में दही जमाने के लिए जमावड़े की जरूरत पड़ती है। उसी तरह राजस्थान में कांग्रेस की जीत जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गौरव यात्रा निकाल रही हैं और जनता उसका पूरी तरह विरोध कर रही है।

chat bot
आपका साथी