सेहत विभाग की टीम ने घरों में चेक किए जल स्रोत

शुक्रवार को ड्राई डे फ्राईडे के तहत स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अबोहर : घरों में जाकर पानी के स्त्रोत्रों की जांच की। ें सप्ताह में एक बार साफ जरूर करने के लिए प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 03:07 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 03:07 PM (IST)
सेहत विभाग की टीम ने घरों में चेक किए जल स्रोत
सेहत विभाग की टीम ने घरों में चेक किए जल स्रोत

जासं, अबोहर : ड्राई डे फ्राईडे के तहत शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों ने घरों में जाकर पानी के स्त्रोत्रों की जांच की। हेल्थ इंस्पेक्टर सुरेंद्रजीत ¨सह, चंद्र प्रकाश ने आहूजा कॉलोनी में जाकर घरों में रखे पानी के बर्तनों, फ्रिजों, कूलरों की जांच की और लोगों को इन्हें सप्ताह में एक बार साफ जरूर करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा उन्होंने लोगों को डेंगू फैलने के कारणों एवं लक्षणों की जानकारी दी। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शहर की विभिन्न कबाड़ की दुकानों पर जाकर कबाड़ व टायरों की जांच की।

chat bot
आपका साथी