विधवा ने दो युवकों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

जलालाबाद के गांव घग्गा निवासी लगभग 35 वर्षीय विधवा ने दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Nov 2019 07:08 PM (IST) Updated:Thu, 28 Nov 2019 06:12 AM (IST)
विधवा ने दो युवकों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विधवा ने दो युवकों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

संस, अबोहर : जलालाबाद के गांव घग्गा निवासी लगभग 35 वर्षीय विधवा ने दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। महिला ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद वह श्रीगंगानगर से गांव लौट रही थी। इस दौरान बस स्टैंड के बाहर जब वह बस की प्रतीक्षा कर रही थी तो उसकी समय वहां पहुंचे कार सवार दो युवकों ने उसे जलालाबाद छोड़ देने की बात कहकर कार में बिठा लिया। इसके बाद रास्ते में दोनों युवकों ने उसे नशे की दवाई मिलाया हुआ कोई पेय पदार्थ पिलाया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपित उसे कार में बिठाकर सीतो रोड स्थित एक कोठी के नजदीक ले गए। इसके बाद खेत में कार खड़ी कर दी और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित ने बताया कि रात भर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद दोनों युवक उसे बेहोशी की हालत में मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे बस स्टैंड के नजदीक छोड़कर फरार हो गए। महिला ने होश में आने पर अपने परिजनों को सूचित किया। इसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अबोहर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी