विदेश भेजने के नाम पर ठगे 19 लाख, दो पर केस

थाना अमीरखास पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 19 लाख की ठगी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 10:04 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 10:04 PM (IST)
विदेश भेजने के नाम पर ठगे 19 लाख, दो पर केस
विदेश भेजने के नाम पर ठगे 19 लाख, दो पर केस

संवाद सूत्र, जलालाबाद : थाना अमीरखास पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 19 लाख की ठगी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले के जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि 12 जुलाई 2021 को गांव पीर बख्श चौहान निवासी गगनदीप सिंह ने सीनियर पुलिस कप्तान फाजिल्का को शिकायत दी कि दो लोगों ने उसके साथ विदेश भेजने के नाम पर ठगी की है। उन्होंने बताया कि एसपीएच फाजिल्का द्वारा की गई मामले की जांच के बाद पाया गया कि धर्मशाला गली बठिडा निवासी अमनजोत सिंह सिद्धू व रनदीप सिंह ने गगनदीप सिंह को विदेश भेजने का झांसा देकर 19 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रंवाई शुरू कर दी है।

जिला उपभोक्ता फोरम ने मोबाइल कंपनी को किया 10 हजार जुर्माना संस, अबोहर : जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम बठिडा ने एक उपभोक्ता की शिकायत पर मोबाइल कंपनी को 10000 का जुर्माना लगाया है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रदेश सचिव व उपभोक्ता अशोक कुमार गर्ग ने उपभोक्ता आंदोलन के चेयरमैन सतपाल खरीवाल की सलाह पर उपभोक्ता फोरम में शिकायत दी थी। अशोक ने बताया कि मोबाइल कंपनी द्वारा उसकी सिम बिना किसी कारण के बंद कर दी गई। कई बारा चक्कर काटने पर भी सिम चालू ना करने पर उसके द्वारा बठिडा की जिला शिकायत निवारण फोरम में अपनी शिकायत दर्ज करवाई गई। इसके बाद उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष संदीप सिंह व शिव सिंह की पीठ ने इसे सेवा में घोर कमी माना और कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता को 43 दिन में 10000 हर्जाना देने के आदेश पारित किए हैं।

chat bot
आपका साथी