भाजपा सरकार बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका होगी : रोजी

पंजाब विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को महिला मोर्चा जिला फतेहगढ़ साहिब की प्रधान मीनल गुप्ता की अध्यक्षता में एक सम्मेलन करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 04:38 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 04:38 PM (IST)
भाजपा सरकार बनाने में महिलाओं 
की अहम भूमिका होगी : रोजी
भाजपा सरकार बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका होगी : रोजी

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को महिला मोर्चा जिला फतेहगढ़ साहिब की प्रधान मीनल गुप्ता की अध्यक्षता में एक सम्मेलन करवाया गया। इसमें जिला फतेहगढ़ साहिब की तीनों विधानसभा हलकों की प्रवासी प्रभारी एवं समाज कल्याण बोर्ड हरियाणा की चेयरपर्सन रोजी आनंद मलिक, गेल डायरेक्टर बंतो कटारिया तथा जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग विशेष तौर पर शामिल हुए। सम्मेलन में रोजी आनंद मलिक ने विधानसभा चुनावों में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ने व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बीते छह साल के दौरान महिलाओं के जीवन को बेहतर करने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। जिनमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जन-धन खाते खोलना, मुद्रा योजना, गरीब एवं दलित समाज के लिए उज्जवला योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना, सुकन्या समृद्धि योजना आदि कार्य प्रमुख हैं। जिनकी बदौलत महिलाओं के जीवन स्तर में व्यापक सुधार हुआ है। यही वजह है कि देश भर की महिलाएं मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर घर-घर कमल खिलाने का संदेश दे रही हैं। जिससे अधिक से अधिक लोग भाजपा के साथ जुड़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार के पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है। जिसके लिए उन्होंने हर बूथ पर 5 महिलाओं को जोड़ने, कमल सखी प्रोग्राम के तहत घर-घर जाकर महिलाओं के हाथों पर कमल का निशान बनाने, 23 जनवरी को बाबू सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जागरूकता प्रोग्राम करने तथा ज्यादा ज्यादा से महिलाओं को पार्टी से जोड़ने को प्रेरित किया। इस मौके पर जिला भाजपा महामंत्री राकेश गर्ग ,जिला उपाध्यक्ष सीमा धीर, मंडलाध्यक्ष राकेश सिगला, महासचिव पुनीत महावर, महिला मोर्चा की मंडल प्रधान अनुभव कौशल, सुमन सैनी, अनीता रानी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी