नाइजीरियन सहित तीन युवकों से 215 ग्राम हेरोइन जब्त

अमलोह पुलिस ने तीन युवकों से 215 ग्राम हेरोइन बरामद की। जिनमें से दो मंडी गोबिदगढ़ के निवासी हैं जबकि एक नाइजीरियन युवक है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Apr 2019 01:04 AM (IST) Updated:Fri, 12 Apr 2019 06:18 AM (IST)
नाइजीरियन सहित तीन युवकों से 215 ग्राम हेरोइन जब्त
नाइजीरियन सहित तीन युवकों से 215 ग्राम हेरोइन जब्त

संवाद सूत्र, अमलोह : अमलोह पुलिस ने तीन युवकों से 215 ग्राम हेरोइन बरामद की। जिनमें से दो मंडी गोबिदगढ़ के निवासी हैं, जबकि एक नाइजीरियन युवक है। डीएसपी गुरशेर सिंह संधू ने एसएचओं अमलोह महिदर सिंह और एसआइ तेजा सिंह ने अपने साथी मुलाजिमों के साथ कुछ दिन पहले गांव सौंटी में नाकाबंदी के दौरान दो युवकों रमन कुमार और लालबिदर दोनों निवासी मंडी गोबिदगढ़ से 20 ग्राम और 15 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो दोनों ने बताया कि वे दिल्ली से एक नाइजीरियन से हेरोइन खरीदते हैं। पुलिस दोनों की निशानदेही पर दिल्ली से एक नाइजीरियन नागरिक डिक्क चमेजी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने डिक्क से मौके पर ही 180 ग्राम हेरोइन अलग से बरामद की। पुलिस ने तीनों खिलाफ एनडी पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी