वकीलों ने कलम छोड़ हड़ताल कर जताया रोष

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट राजवीर ¨सह ग्रेवाल के नेतृत्व में समूह वकील ने कलम छोड़ हड़ताल कर विरोध जताया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Jul 2018 11:52 PM (IST) Updated:Tue, 24 Jul 2018 11:52 PM (IST)
वकीलों ने कलम छोड़ हड़ताल कर जताया रोष
वकीलों ने कलम छोड़ हड़ताल कर जताया रोष

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट राजवीर ¨सह ग्रेवाल के नेतृत्व में समूह वकील ने कलम छोड़ हड़ताल कर विरोध जताया। जिला अदालत के सामने बैठकर रोष का इजहार किया। प्रधान ग्रेवाल ने बताया कि मलोट बार एसोसिएशन के मीत प्रधान संतोख ¨सह भुल्लर खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जो कि कानून के अनुसार गलत है। पुलिस को दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद पूरी जांच करके ही मामला दर्ज करना चाहिए था। मामले के विरोध में वकील और समूह पंजाब के वकीलों ने कलम छोड़ हड़ताल की है। उन्होंने कहा कि किसी भी वकील के साथ इस तरह से धक्का सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सत¨वदर ¨सह मान, इन्द्रजीत ¨सह चीमा, पीसी जोशी, राहुल शर्मा, भारत वर्मा, टीएस सलाना, बीएस बोपाराए, सरप्रीत ¨सह, एसएस मेहता, जगजीत ¨सह चीमा, आरएस मेहता, जतिन कुमार, अम¨रदर गर्ग, मंदीप ¨सह, भारत भूषण शर्मा व अन्य वकील मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी