कॉलेज में आईआईटी मुंबई स्पोकन टेस्ट करवाया

बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिग कॉलेज कैंपस के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिग विभाग के कंप्यूटर सेंटर लैबज में आईआईटी मुंबई स्पोकन टेस्ट का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Dec 2019 12:23 AM (IST) Updated:Tue, 24 Dec 2019 06:12 AM (IST)
कॉलेज में आईआईटी मुंबई स्पोकन टेस्ट करवाया
कॉलेज में आईआईटी मुंबई स्पोकन टेस्ट करवाया

संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब : बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिग कॉलेज कैंपस के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिग विभाग के कंप्यूटर सेंटर लैबज में आईआईटी मुंबई स्पोकन टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिग, इंफामर्ेंशन टेक्नोलॉजी, मकेनीकल इंजीनियरिग और सिविल इंजीनियरिग के विद्यार्थी टेस्ट में बैठे। 45 मिनट के इस टेस्ट में तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर के 442 विद्यार्थियों ने इस ऑनलाइन टेस्ट में हिस्सा लिया। प्रिसिपल डॉ. जीएस लांबा ने फैकल्टी और स्टाफ को शुभकामनाएं दी और ऐसी गतिविधियों को सफल बनाने में उनके प्रयासों की प्रशंसा की। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिग विभाग के प्रभारी डॉ. कंवलवीर सिंह ढींडसा ने विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

chat bot
आपका साथी