हेम राज बने लायंस क्लब के अध्यक्ष

लायंस क्लब बस्सी पठाना का चुनाव क्लब अध्यक्ष गुरदीप सिंह बैनीपाल की अध्यक्षता में हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 04:36 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 04:36 PM (IST)
हेम राज बने लायंस क्लब के अध्यक्ष
हेम राज बने लायंस क्लब के अध्यक्ष

संवाद सूत्र, बस्सी पठाना : लायंस क्लब बस्सी पठाना का चुनाव क्लब अध्यक्ष गुरदीप सिंह बैनीपाल की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें सदस्यों द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए हेम राज नंदा को सर्वसम्मति से लायंस क्लब बस्सी पठाना का प्रधान चुना गया। मौके पर हरमीत सिंह बाजवा को महासिचव और रवीश गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। नव नियुक्त अध्यक्ष हेम राज नंदा ने समूह सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वह अपनी जिम्मेवारी को पूरी इमानदारी और लगन से निभाएंगे। इस अवसर पर ओम प्रकाश तांगड़ी, सतपाल शर्मा, श्याम गौतम, हरमीत सिंह बाजवा, कन्हैया लाल मैनरो, अजीत सिंह मक्कड़, प्रेम शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी