जाली कागजात तैयार कर बैंक से ठगे 10 लाख, चार नामजद

स्टेट बैंक आफ इंडिया की सरहिद मंडी शाखा में कुछ लोगों ने जाली कागजात तैयार कर 10 लाख की ठगी की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 12:16 AM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 12:16 AM (IST)
जाली कागजात तैयार कर बैंक से ठगे 10 लाख, चार नामजद
जाली कागजात तैयार कर बैंक से ठगे 10 लाख, चार नामजद

संवाद सहयोगी, सरहिद : स्टेट बैंक आफ इंडिया की सरहिद मंडी शाखा में कुछ लोगों ने जाली कागजात तैयार कर 10 लाख रुपये की ठगी की है। फतेहगढ़ साहिब थाना की पुलिस ने बैंक के चीफ मैनेजर ए प्रकाश की शिकायत पर धोखाधड़ी के आरोप में गांव खेड़ी भाईके के नेत्र सिंह, जसवंत सिंह, गुरजंट सिंह व उजागर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपितों ने लोन लेने के लिए जाली कागजात तैयार किए थे। इन पर लगी पटवारी की रिपोर्ट भी गलत थी। इन कागजातों के सहारे आरोपितों ने बैंक से 10 लाख रुपए का लोन ले लिया। जिसका पता चलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलजिदर सिंह ने कहा कि आरोपित अभी फरार हैं।

chat bot
आपका साथी