जंगलात कर्मचारी 22 को देंगे धरना

जंगलात कर्मचारी यूनियन की बैठक मेजर सिंह और हरचरन सिंह की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 05:12 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 06:07 AM (IST)
जंगलात कर्मचारी 22 को देंगे धरना
जंगलात कर्मचारी 22 को देंगे धरना

संवाद सहयोगी, सरहिद : जंगलात कर्मचारी यूनियन की बैठक मेजर सिंह और हरचरन सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर को पंजाब सरकार के खिलाफ वन विभाग दफ्तर के समक्ष रोष धरना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन होने के बावजूद कर्मचारियों को पिछले तीन माह से तनख्वाह नहीं मिली है, जिस कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर परमजीत कौर, शेर सिंह, स्वर्णजीत सिंह, जसवंत सिंह, हरदीप सिंह, गुरजंट सिंह व आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी