दूसरों के सुख से दुखी है इंसान : स्वामी

श्री हरि कथा समिति व जेपी गोयल के सहयोग से बुधवार छठे दिन की शुरुआत श्रीकृष्णा मंदिर में चेयरमैन प्रकाश चंद गर्ग प्रधान डा. मनमोहन कौशल व राजाराम गोयल ने महाराज को फूल माला अर्पण करके की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Dec 2020 06:15 AM (IST) Updated:Thu, 24 Dec 2020 06:15 AM (IST)
दूसरों के सुख से दुखी है इंसान : स्वामी
दूसरों के सुख से दुखी है इंसान : स्वामी

हाईलाइट्स

- श्रीकृष्णा मंदिर में श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान यज्ञ का छठा दिन

- महाराज ने कहा, जैसे कर्म करोगे वैसा ही इंसान को फल मिलेगा संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : श्री हरि कथा समिति व जेपी गोयल के सहयोग से बुधवार को छठे दिन की शुरुआत श्रीकृष्णा मंदिर में चेयरमैन प्रकाश चंद गर्ग, प्रधान डा. मनमोहन कौशल व राजाराम गोयल ने महाराज को फूल माला अर्पण करके की। इसके बाद ज्योति प्रज्वलित कर श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ करवाया। श्री कथा व्यास स्वामी अशोकानंद सरस्वती शुक्रताल यूपी ने कहा कि इंसान दूसरों के सुख से दुखी है। वह जैसा कर्म करता है वैसा फल उसे मिलता है। इंसान के कर्मो का फल उसे उसके अनुसार ही मिलता है। वह परिवार के सुख के कारण कई गुनाह करता है जिसका फल उसे भुगतना पड़ता है। गीता कहती है कि तुम कर्म करते रहो फल की इच्छा मत करो। अच्छे कर्म का फल सदैव अच्छा और बुरे कर्म का फल हमेशा बुरा ही होता है। इस मौके प्रसाद की सेवा पवन शर्मा सिगापुर ने की। मौके पर महासचिव सुरेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष सज्जन गोयल, प्रेस सचिव संजय गर्ग, नरिदर भाटिया, दविदर पराशर, आरपी शारदा, मोती राम सेतिया, प्रेम चंद बंसल, राजाराम गोयल, शरण दास मित्तल, देवीदयाल पराशर, भरथरी बंसल, राजन गोयल, हरिप्रकाश गोयल, विकास वालिया, सुनील मित्तल, अशोक जलूरिया, वेद प्रकाश शाही, सुरिदर सिगला, अनिल अग्रवाल, कैलाश शर्मा, मोहिदर मित्तल, रति राम गुप्ता, आत्मा राम, अश्वनी भांबरी, हरमेश जैन, ऋषि राज गोयल, नरेश जैन, भूषण गेरा, विनय सोफत, शरण काजला उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी