खेत में जलती पराली की वीडियो बनाने पर पीटा

जिले के गाव संगतपुरा स्थित एक किसान के खेत में जल रही पराल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Oct 2018 07:10 PM (IST) Updated:Mon, 29 Oct 2018 07:10 PM (IST)
खेत में जलती पराली की वीडियो बनाने पर पीटा
खेत में जलती पराली की वीडियो बनाने पर पीटा

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब

जिले के गाव संगतपुरा स्थित एक किसान के खेत में जल रही पराली की वीडियो बनाना एक दिव्यांग व्यक्ति को महंगा पड़ गया। किसान ने उससे मारपीट की गई, जिससे जख्मी हालत में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। घटना सोमवार शाम पाच बजे की है। पीड़ित रणजीत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी गाव पंडराली ने बताया कि शाम को जब वह संगतपुरा गाव से गुजर रहा था तो गाव का पूर्व सरपंच ठेके पर ली जमीन में पराली को आग लगा रहा था, जैसे ही उसने इसका वीडियो बनाना शुरू किया तो व्यक्ति उसके पीछे आ गया और रास्ते में घेरकर उसकी मारपीट शुरू कर दी और वीडियो वाला उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। जख्मी हालत में उसके भतीजे ने उसे पीएचसी चनारथल में भर्ती करवाया जहा से प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब भेज दिया। रणजीत सिंह ने किसान पर आरोप लगाए हैं कि उसने अपनी सरकार होने की बात कहकर उसको धमकाया भी है।

आरोपित किसान गुरमुख सिंह ने रणजीत सिंह के सभी आरोपों को नकारते कहा कि ये आरोप सियासत से प्रेरित हैं और न ही मैंने उसकी मारपीट की है। बल्कि वह तो लोगों को खुद पराली न जलाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सहायक थानेदार कुलवंत सिंह ने बताया कि मामले की जाच की जा रही है जाच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फोटो कैप्शन: सिविल अस्पताल में अपने घाव दिखाते हुए दिव्यांग रणजीत सिंह।

chat bot
आपका साथी