देश भक्त यूनिवर्सिटी ने स्थापित की आपदा प्रबंधन सेल

अमलोह स्थित देश भक्त यूनिवर्सिटी की ओर से स्थापित की गई आपदा प्रबंधन सेल का शुभांरभ यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. जोरा सिंह ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 01:54 AM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:14 AM (IST)
देश भक्त यूनिवर्सिटी ने स्थापित की आपदा प्रबंधन सेल
देश भक्त यूनिवर्सिटी ने स्थापित की आपदा प्रबंधन सेल

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : अमलोह स्थित देश भक्त यूनिवर्सिटी की ओर से स्थापित की गई आपदा प्रबंधन सेल का शुभांरभ यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. जोरा सिंह ने किया।

उन्होंने कहा कि कई दशकों का विकास एक ही झटके में किसी बड़ी आपदा के कारण तबाह हो सकता है। स्थिर विकास के सपने को पूरा करने के लिए जरूरी है कि हर विकासमुखी प्रक्रिया में आने वाले खतरों या अन्य प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखा जाए।

मैनेजमेंट विभाग के डायरेक्टर व प्रोफेसर डॉ. जेएस भाटिया जो कि हजार्डस मटीरियल और आपदा प्रबंधन के अंतरराष्ट्रीय जानकार भी हैं, ने आपदा प्रबंधन व केमिकल बायोलोजिकल, रेडियोलॉजी और न्यूक्लियर हमलों के साथ जूझने के विषय पर विशेष जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैसे जैसे विकास बढ़ता जाता है उसी प्रकार ही आपदाएं भी बढ़ रही हैं। आज का आतंकवाद पुरातन हमलों की तकनीकें को छोड़ कर बायोलोजिकल और केमिकल हमलों का विस्तार कर रहा है।

उन्होंने परमाणु जंग, रासायनिक जंग और बायोलोजिकल हमलों के खतरों से संबंधित जानकारी भी दी। इस अवसर पर वाइस चांसलर डॉ. वरिदर सिंह, डॉ. शालिनी गुप्ता भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी