Fatehgarh Sahib: सीएम भगवंत मान ने वीरों के बलिदान को किया नमन, गुरुद्वारा साहिब में पत्नी के साथ टेका मत्था

सीएम भगवंत मान ने आज फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारा साहिब में मात्था टेका। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे बेटे बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी की याद में अपनी पत्नी के साथ रुमााला चढ़ाया।

By Edited By: Publish:Tue, 27 Dec 2022 02:12 PM (IST) Updated:Tue, 27 Dec 2022 02:12 PM (IST)
Fatehgarh Sahib: सीएम भगवंत मान ने वीरों के बलिदान को किया नमन, गुरुद्वारा साहिब में पत्नी के साथ टेका मत्था
सीएम भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब, गुरुद्वारा साहिब में मात्था टेका

फतेहगढ़ साहिब, जागरण संवाददाता। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज फतेहगढ़ साहिब में स्थित गुरुद्वारा साहिब में मात्था टेका। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे बेटे बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी की याद में अपनी पत्नी के साथ मत्था टेका। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने गुरु ग्रंथ साहिब के सामने रुमाला साहिब भी चढ़ाया था। उन्होंने माता गुजरी जी और छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के सर्वोच्च बलिदान को शत-शत नमन किया।

नेता हमेशा सच्चाई के लिए आवाज उठाएं- भगवंत मान

पंजाब सीएम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बलिदान की दुनिया में इससे बढ़कर कोई मिसाल नहीं है। गुरु गोबिंद सिंह जी ने सच्चाई की राह पर चलते हुए अपना परिवार वार दिया था। उन्होंने आगे कहा कि नेताओं को हमेशा सच्चाई के लिए आवाज उठानी चाहिए। बता दें कि इस दौरान मौके पर विधायक लखवीर सिंह राय, विधायक रूपिंदर सिंह हैप्पी, विधायक गैरी वडिंग भी उनके साथ नजर आए।

पंजाब की आप सरकार ने क्या किया ट्वीट

पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने ट्विटर हैंडल पर भगवंत मान की तस्वीरें साझा की। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि छोटे साहिबजादे और माता गुजर कौर जी लसानी की शहादत को समर्पित। उन्होंने आगे यह भी लिखा कि श्री फतेहगढ़ साहिब के वार्षिक जूड मेले में सीएम भगवंत मान जी ने परिवार सहित मत्था टेका और गुरु चरणों में प्रणाम भी किया।

ਪ੍ਰਣਾਮ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਨੂੰ

ਛੋਟੇ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦੇ ਤੇ ਮਾਤਾ ਗੁਜਰ ਕੌਰ ਜੀ ਲਾਸਾਨੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸ੍ਰੀ ਫ਼ਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸਾਲਾਨਾ ਜੋੜ ਮੇਲ ਵਿਖੇ CM @BhagwantMann ਜੀ ਪਰਿਵਾਰ ਸਮੇਤ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਏ।

ਗੁਰੂ ਚਰਨਾਂ 'ਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਿਆ pic.twitter.com/o6AZnDV53d

— AAP Punjab (@AAPPunjab) December 27, 2022

यह भी पढ़े: Fact Check: अटल बिहारी वाजपेयी की नहीं, बल्कि बिहार के समाजसेवी की है यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी वीरों को किया था नमन

वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य पर दिल्ली के ध्यानचंद स्टेडियम मे आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की थी। उन्होंने गुरू गोबिंद सिंह के पुत्रों वीर साहिबजादे फतेह सिंह और जोरावर सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया था। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिस बलिदान को हम पीढ़ियों से याद करते आए हैं, उसे आज एकजुट होकर मनाने का दिन है। वीर बाल दिवस भावों से भरा जरूर है लेकिन इसमें आकाश के समान अनंत प्रेरणाएं भी हैं। उन्होंने आगे कहा कि वीर बाल दिवस हमें ये संदेश देता है कि शौर्य की पराकाष्ठा के समय आयु मायने नहीं रखती है।

यह भी पढ़े: दस साल में दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी होगा भारत-ब्रिटिश थिंक टैंक

chat bot
आपका साथी