भाजपा ने 20 पदाधिकारियों समेत तीन मंडल प्रधान किए नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी ने जिला इकाई की घोषणा करते हुए 20 पदाधिकारियों समेत तीन मंडल प्रधान नियुक्त किए है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Mar 2020 12:22 AM (IST) Updated:Sat, 21 Mar 2020 06:09 AM (IST)
भाजपा ने 20 पदाधिकारियों समेत तीन मंडल प्रधान किए नियुक्त
भाजपा ने 20 पदाधिकारियों समेत तीन मंडल प्रधान किए नियुक्त

संवाद सहयोगी, सरहिद : भारतीय जनता पार्टी ने जिला इकाई की घोषणा करते हुए 20 पदाधिकारियों समेत तीन मंडल प्रधान नियुक्त किए है। भाजपा के जिला प्रधान प्रदीप गर्ग ने सरहिद में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि नवनियुक्त किए पदाधिकारियों में शशी भूषण गुप्ता, सतीश उप्पल, जसप्रीत कौर, शीतल शर्मा, विनोद मित्तल और गगनदीप जैन को जिला उपाध्यक्ष, महासचिव रविदर सिह पदम व राकेश गर्ग, सचिवों में बृज लाल शर्मा, गौतम रिशी, संतोश कुमारी, राकेश कुमार व सुखबीर सिंह को नियुक्त किया है। इसके अलावा राकेश सिगला को कोषाध्यक्ष, नरेश सरीन को स्पोकस पर्सन, ऑफिस इंचार्ज सुरेश पुरी, यशपाल अग्रवाल को आइटी इंचार्ज, राम चेत को मीडिया इंचार्ज और एडवोकेट नरेंद्र शर्मा को लीगल एडवाइजर शामिल किया गया है। इन सभी पदाधिकारियों के अलावा जिले के तीन मंडल प्रधान भी नियुक्त किए गए है। जिसमें पुनीत गोयल को मंडी गोबिदगढ़ मंडल, श्याम लाल नरूला को संघोल मंडल और मंगल सिह को खेड़ा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी