प्लास्टिक के खिलाफ जागरूक करेगी भाविप

भारत विकास परिषद शाखा मंडी गोबिदगढ़ की कार्यकारिणी की बैठक परिषद अध्यक्ष गोपाल बांसल की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Oct 2019 05:15 PM (IST) Updated:Fri, 04 Oct 2019 06:25 AM (IST)
प्लास्टिक के खिलाफ जागरूक करेगी भाविप
प्लास्टिक के खिलाफ जागरूक करेगी भाविप

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : भारत विकास परिषद शाखा मंडी गोबिदगढ़ की कार्यकारिणी की बैठक परिषद अध्यक्ष गोपाल बांसल की अध्यक्षता में हुई। कोषाध्यक्ष दीपक भारती ने सदस्यों की फीस व फंडों के बारे में जानकारी दी। बैठक में आगामी समय में समूह गायन प्रतियोगिता, भारत को जानो प्रतियोगिता के बारे में विचार विमर्श किया गया। अध्यक्ष गोपाल ने कहा कि लोगों को कपड़े के थैले बांटकर प्लास्टिक के खिलाफ जागरूक करेंगे। इस अवसर पर अमित गुप्ता, अशोक जिदल, हरीश जिदल, अनित मित्तल, सतीश उप्पल, विवेक सिगला, पूरन सतीजा, सुरेश मित्तल व आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी