किसानों को डेयरी के धंधे के बारे में दी जानकारी

डेयरी विकास विभाग ने गांव खंट में एक दिवसीय दूध उत्पादक जागरूकता कैंप का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Dec 2019 05:07 PM (IST) Updated:Sun, 01 Dec 2019 05:07 PM (IST)
किसानों को डेयरी के धंधे के बारे में दी जानकारी
किसानों को डेयरी के धंधे के बारे में दी जानकारी

संवाद सूत्र, खमाणों : मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अधीन डेयरी विकास विभाग ने ब्लॉक खमाणों के गांव खंट में एक दिवसीय दूध उत्पादक जागरूकता कैंप का आयोजन किया। डिप्टी डॉयरेक्टर डेयरी विकास हरपाल सिंह ने कहा कि कैंप का उद्देश्य दूध उत्पादकों को डेयरी के धंधे के प्रति जागरूक करना है ताकि जिले के अन्य किसान भी इस धंधे को खेती के सहायक धंधे के तौर पर अपना सके। उन्होंने विभाग की स्कीमों और सब्सिडी के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर डेयरी विकास अफसर प्रेम कैड़ा, डॉ. गुरजोत सिंह, दर्शन सिंह, हरवंत सिंह, डॉ. संजीव कोहली, डॉ. सतनाम सिंह, सुखविदर सिंह, सपिदर सिंह, प्यारा सिंह, अवतार सिंह, हुकम चंद, गुरविदर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी