धान की सीधी बुआई करें किसान : हैप्पी

गहराते जल संकट से निजात पाने के लिए जिले के किसान धान की सीधी बुआई की तकनीक को ज्यादा से ज्यादा अपनाएं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 May 2022 06:45 PM (IST) Updated:Wed, 18 May 2022 06:45 PM (IST)
धान की सीधी बुआई करें किसान : हैप्पी
धान की सीधी बुआई करें किसान : हैप्पी

संवाद सहयोगी, बस्सी पठाना : गहराते जल संकट से निजात पाने के लिए जिले के किसान धान की सीधी बुआई की तकनीक को ज्यादा से ज्यादा अपनाएं। ये विचार हलका बस्सी पठाना के विधायक रुपिदर सिंह हैप्पी ने ब्लाक बस्सी पठाना के ग्राम शाहजादपुर में धान की सीधी बुआई पर प्रदर्शनी प्लाट का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जो किसान धान की सीधी बुआई की तकनीक अपनाएंगे, उन्हें पंजाब सरकार की ओर से 1500 रुपये प्रति एकड़ की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह धान की सीधी बुआई से पानी की बचत होती है और श्रम लागत भी कम होती है। इस मौके पर पंजाब सरकार ने पानी बचाओ अभियान के तहत मुख्य कृषि अधिकारी डा. दर्शन लाल, डा. कृपाल सिंह, मनदीप कौर गिल कृषि विस्तार अधिकारी, एसडीएम रविन्द्र सिंह जोहल एवं राज पुरी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रगतिशील किसान भगवंत सिंह, सुखविदर सिंह, गुरमीत सिंह (गोपाल), मेजर सिंह, सरपंच बलजिदर सिंह, धर्मजीत सिंह, अवतार सिंह, रुलदा सिंह, हरजीत सिंह, बहादुर सिंह आदि ने अपने विचार साझा किए और किसानों को धान की सीधी बुआई पर प्रेरित किया।

chat bot
आपका साथी