आप ने फूंका कैबिनेट मंत्री धर्मसोत का पुतला, छात्रवृत्ति घोटाले में एफआइआर की मांग

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में पोस्टमैट्रिक छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 06:55 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 06:55 PM (IST)
आप ने फूंका कैबिनेट मंत्री धर्मसोत का पुतला, छात्रवृत्ति घोटाले में एफआइआर की मांग
आप ने फूंका कैबिनेट मंत्री धर्मसोत का पुतला, छात्रवृत्ति घोटाले में एफआइआर की मांग

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : आम आदमी पार्टी ने पंजाब में पोस्टमैट्रिक छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। शनिवार को कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका गया। सरहिद शहर के फव्वारा चौक में पार्टी वालंटियरों ने जिला प्रभारी अजय सिंह लिबड़ा की अगुआई में रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह पर भी मंत्री को बचाने के आरोप लगाते हुए निशाना साधा गया। लिबड़ा ने कहा कि एससी-बीसी परिवारों के बच्चों को शिक्षित करने के मकसद से चल रही पोस्टमैट्रिक छात्रवृत्ति का मकसद इन बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाना है। लेकिन कांग्रेस सरकार ने इस छात्रवृत्ति की राशि में घोटाला करके दो लाख गरीब बच्चों का भविष्य दांव पर लगा दिया। इन बच्चों की डिग्रियां व रोल नंबर रोक दिए गए हैं। फीस जमा न होने कारण बच्चे न तो आगे दाखिला ले पा रहे हैं और न ही डिग्रियां लेकर कहीं नौकरी लग सकते हैं। इसके विपरीत मुख्यमंत्री ने इस पर एक्शन लेने की बजाय अपने मंत्री को बचा रखा है। आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को अंजाम तक पहुंचाएगी। उन्होंने धर्मसोत को बिना किसी देरी के मंत्री पद से हटाकर उनके और घोटाले में शामिल सभी अधिकारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग की।

chat bot
आपका साथी