प्रभातफेरी का किया भव्य स्वागत

कार्तिक माह के उपलक्ष्य में श्री श्याम मंदिर संकीर्तन मंडल की तरफ से हर रोज प्रभातफेरी कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 05:46 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 06:14 AM (IST)
प्रभातफेरी का किया भव्य स्वागत
प्रभातफेरी का किया भव्य स्वागत

संवाद सूत्र, कोटकपूरा

कार्तिक माह के उपलक्ष्य में श्री श्याम मंदिर संकीर्तन मंडल की तरफ से प्रसिद्ध भजन गायक अमरनाथ शर्मा की अगुवाई में हर रोज प्रभातफेरी कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। कीर्तन की शुरूआत खाटू बाबा मंदिर प्रांगण से की जाती है। हर रोज किसी न किसी श्याम भगत के घर पहूंच कर कीर्तन मंडली के सदस्य हरिनाम संकीर्तन कर भोग और आरती के उपरांत इस प्रभात फेरी को विश्राम देते हैं।

रविवार सुबह मुक्तसर रोड से गुजरती हुई यह प्रभात फेरी हर गोबिद कॉलोनी स्थित सेठ हरिकृष्ण गर्ग के घर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्री हरि नाम का जाप किया। गर्ग परिवार ने कीर्तन मंडली के सदस्यों को सिरोपा पहना कर उनका स्वागत किया। कीर्तन भोग के पश्चात आये हुये सभी श्रद्धालुओं ने गर्ग परिवार की तरफ से भंडारे प्रसाद को भी ग्रहण किया।

खाटू श्याम मंदिर के प्रधान मोहन लाल बांसल ने बताया कि यह कीर्तन पूरे मास चलेगा।

प्रभात फेरी में विशेष रूप से शामिल भजन गायक विजय मित्तल डिगडोंग ने बताया कि प्रात: नगर भ्रमण करते हुए भजन कीर्तन करने का एक विशेष उद्देश्य है। ऐसा करने से नगरवासियों को भी सुबह सवेरे भजन कीर्तन सुनने का आनंदमयी अवसर प्राप्त होता है क्योंकि कार्तिक महीने का हिन्दू धर्म में खास महत्व है। प्रभात फेरी में ओम प्रकाश गोयल प्रधान अग्रवाल सेवा समिति, भजन गायक अमित गोयल, महेश गर्ग , प्रदीप मित्तल, एडवोकेट हरीश गर्ग, ओम प्रकाश गर्ग भी शामिल हुए। 

chat bot
आपका साथी