फरीदकोट में रास्ते के विवाद में भिड़े दो गुट, फायरिंग में एक की मौत, दो गंभीर

गांव संगो रोमाणा में खेत को जाने वाले सांझे रास्ते के विवाद में दो किसान परिवारों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान हुई फायरिंग में एक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sun, 25 Aug 2019 06:27 PM (IST) Updated:Mon, 26 Aug 2019 08:49 AM (IST)
फरीदकोट में रास्ते के विवाद में भिड़े दो गुट, फायरिंग में एक की मौत, दो गंभीर
फरीदकोट में रास्ते के विवाद में भिड़े दो गुट, फायरिंग में एक की मौत, दो गंभीर

जेएनएन, फरीदकोट। थाना सदर के गांव संगो रोमाणा में खेत को जाने वाले सांझे रास्ते के विवाद में दो किसान परिवारों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान गुरजीत सिंह के रूप में हुई हैैं। दोनों घायलों को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

घटना रविवार सुबह की है। गांव संगो रोमाना में किसान गुरजीत सिंह व परमिंदर सिंह के परिवारों के खेतों को जाने के लिए एक सांझा रास्ता बना हुआ है। रास्ता काफी छोटा है जिसको लेकर अक्सर ही इन परिवारों के बीच वाद विवाद रहता था। मृतक गुरजीत सिंह के भाई प्रकाश सिंह ने बताया कि उनके घर के साथ सटे खेतों को एक सांझा रास्ता जाता है जिसमें से कुछ दिन पहले हमारा ट्रक गुजरा था जिस पर दूसरे पक्ष ने इस पर एतराज जताया था कि ट्रक के कारण उनके खेत का नुकसान हुआ है।

इस मसले को लेकर उन्होंने पंचायत बुलाकर हमारे साथ बहस शुरू कर दी और रास्ते की मिनती करने की बात कही लेकिन अचानक भूपिंदर सिंह ने अपना रिवाल्वर निकालकर हम पर फायङ्क्षरग कर दी, जिसमे मेरे भाई गुरजीत सिंह की मौत हो गई, जबकि उसके पिता व एक अन्य अंग्रेज सिंह घायल हो गए। उन्होंने कहा कि हमारा पहले कोई भी झगड़ा नहीं था।

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी (डी) परसन सिंह समेत थाना सदर की पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे और जांच का कार्य शुरू किया। इस मामले में डीएसपी परसन सिंह ने कहा कि इस घटना के संबंध में पुलिस ने मृतक के परिजन के बयान पर दूसरे पक्ष के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मौके पर हाजिर लोगों के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैंं, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी