पीड़ित परिवार का थाने के समक्ष हंगामा

गांव चन्नू में घर से गायब हुई 16 वर्षीय लड़की के परिवार ने कार्रवाई की मांग को लेकर वीरवार को थाना लंबी के समक्ष हंगामा किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 11:49 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:06 AM (IST)
पीड़ित परिवार का थाने के समक्ष हंगामा
पीड़ित परिवार का थाने के समक्ष हंगामा

संवाद सूत्र, लंबी (श्री मुक्तसर साहिब) : गांव चन्नू में घर से गायब हुई 16 वर्षीय लड़की के परिवार ने कार्रवाई की मांग को लेकर वीरवार को थाना लंबी के समक्ष हंगामा किया। परिवार थाने के बाहर ही धरना लगा दिया। पुलिस का कहना है कि वह कार्रवाई कर रही है।

पीड़ित परिवार में लड़की की माता ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय लड़की दो दिन पहले गुम हुई थी। जिसे उनके गांव का ही 22 वर्षीय लड़का भगाकर ले गया था। उसे ऐसा करते हुए उनकी छोटी लड़की ने देखा था, जिस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दो लड़कों को हिरासत में ले लिया। अब पुलिस ने लड़की को बरामद भी कर लिया है। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि ऐसी कोई बात ही नहीं है। लड़की गांव के शमशानघाट से बरामद हुई है और जो भी वह बयान देगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

परिवार ने लगाए पुलिस पर थाने से बाहर निकालने के आरोप

लड़की परिवार के साथ आए उनके रिश्तेदार ने बताया कि लड़की को गांव का ही लड़का भगाकर ले गया था, जोकि उसे अपनी मौसी के पास डबवाली में छोड़ आया था। जहां से पुलिस उसे रात को लेकर आई है। पुलिस कह रही है कि लड़की को गांव के श्मशानघाट से बरामद किया है। लड़की गांव के श्मशानघाट में दो दिन तक कैसे रह सकती है। परिवार ने आरोप लगाया कि जब वह लड़की को लेने और लड़के पर कार्रवाई की मांग करने लगे तो पुलिस ने उन्हें धक्के मारकर बाहर निकाल दिया और कहा कि वह अपने हिसाब से कार्रवाई करेंगे।

लड़की ने किया मेडिकल करवाने से इन्कार

उधर लड़की को पुलिस पहले अदालत में पेश करने के लिए लेकर गई। वहां से वह उसका मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल में ले गई। लेकिन लड़की में मेडिकल करवाने से इन्कार कर दिया। उसका कहना है कि जब उसके साथ कुछ गलत ही नहीं हुआ तो वह मेडिकल क्यों करवाए।

लड़की के बयान पर होगी कार्रवाई

उधर थाना लंबी के प्रभारी जतिदर सिंह का कहना है कि लड़की उनके पास है और जो भी लड़की बयान देगी उसके हिसाब से वह कार्रवाई करेंगे। क्योंकि परिवार तो थाने में ही लड़की को मारने की बात कर रहा था। लड़की उनकी हिरासत में है यदि कुछ हो गया तो इसकी जिम्मेदारी उनकी होगी। वह लड़की परिवार को नहीं देंगे। अदालत में पेश करेंगे वहीं से ही यदि परिवार लेकर जाएगा तो ले जा सकता है।

chat bot
आपका साथी