श्री दुर्गा सेवा दल के प्रधान बने प्रवीण चावला

श्री दुर्गा सेवा दल फरीदकोट के सदस्यों की बैठक महावीर मंदिर में हुई। बैठक के दौरान सदस्यों ने सर्वसम्मित से प्रवीण कुमार चावला को सेवा दल का प्रधान चुना गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 05:57 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 05:57 PM (IST)
श्री दुर्गा सेवा दल के प्रधान बने प्रवीण चावला
श्री दुर्गा सेवा दल के प्रधान बने प्रवीण चावला

जासं, फरीदकोट : श्री दुर्गा सेवा दल फरीदकोट के सदस्यों की बैठक महावीर मंदिर में हुई। बैठक के दौरान सदस्यों ने सर्वसम्मित से प्रवीण कुमार चावला को सेवा दल का प्रधान चुना गया। संस्था के सचिव प्रतीक सेठी ने बताया कि संस्था फरीदकोट में 1985 से कार्यरत हैं। संस्था धार्मिक व समाजिक गतिविधियों में आगे बढ़कर हिस्सा ले रही है, और मानवता की सेवा का कार्य कर रही है। संस्था के प्रधान बने चावला ने कहा कि सदस्यों द्वारा गत वर्षों की भांति इस बार भी उन पर जो विश्वास किया गया है, उसका वह पूरी तनदेही से पालन करेंगे। इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्यों द्वारा प्रधान को बधाई दी गई।

chat bot
आपका साथी