लोक भलाई पार्टी के कार्यकर्ता आप में शामिल

आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ी सफलता मिली जब लोक भलाई पार्टी के कार्यकर्ता उनसे् जुड़ गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 05:39 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 05:39 PM (IST)
लोक भलाई पार्टी के कार्यकर्ता आप में शामिल
लोक भलाई पार्टी के कार्यकर्ता आप में शामिल

संवाद सहयोगी, कोटकपूरा

आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ी सफलता मिली जब लोक भलाई पार्टी जिला फरीदकोट का लगभग समूचा यूनिट सरदार नछत्तर सिंह सिद्धू भगता भाईका की प्रेरणा से आम आदमी पार्टी में शामिल हो गया।

कोटकपूरा से विधायक कुलतार सिंह संधवा के निवास पर हुई सभा के दौरान पूर्व सांसद प्रो साधू सिंह, किसान विग के राज्य संयोजक कुलतार सिंह संधवा विधायक, मास्टर बलदेव सिंह विधायक जैतो, गुरदित्त सिंह सेखों इंचार्ज मालवा जोन , नवदीप सिंह जीता जिला प्रधान बठिडा और सुखजीत सिंह ढिल्लवां ने लोक भलाई पार्टी के पूर्व जिला प्रधान गुरटेक सिंह सिद्धू के नेतृत्व में पार्टी में शामिल हुए नायब सिंह संघा, प्रेम कुमार, बलतेज सिंह सिक्खांवाला, करनवीर सिंह नंबरदार,जवाहर सिंह रुमाना, प्रकाश सिंह घारू,सरबजीत सिंह,जसवीर सिंह शैरी, राज सिंह, गुरइकबाल सिंह, गोगी पिपली, हरकरन सिंह सिमरेवाला, मलकीत सिंह फरीदकोट, हरविन्दर सिंह हैपी, बूटा सिंह ढैपई, बिन्दर सिंह,बलविन्दर सिंह नंबरदार, जसकरन सिंह जस्सा सरपंच, तारा चंद का स्वागत किया।

इस मौके पर नरिन्दर कुमार राठौड़, नरेश सिगला, यूथ नेता मनदीप सिंह मोंगा, शहरी प्रधान अवतार सिंह सहोता,बब्बू संधू सिक्खांवाला,जसपाल सिंह पीऐ और सुखविन्दर सिंह भी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी