पेंशनर एसोसिएशन के प्रधान बने गुरदीप सिंह

पंजाब पैंशनर एसोसिएशन जैतो की मासिक बैठक पैंशनर भवन में आयोजित हुई जिसमें प्रधान गुरबख्श सिंह द्वारा प्रगति रिपोर्ट पेश करने के बाद कार्यकारणी कमेटी को भंग करने का ऐलान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Apr 2019 03:59 PM (IST) Updated:Sun, 07 Apr 2019 03:59 PM (IST)
पेंशनर एसोसिएशन के प्रधान बने गुरदीप सिंह
पेंशनर एसोसिएशन के प्रधान बने गुरदीप सिंह

संवाद सहयोगी, जैतो

पंजाब पेंशनर एसोसिएशन जैतो की मासिक बैठक पेशनर भवन में हुई जिसमें प्रधान गुरबख्श सिंह द्वारा प्रगति रिपोर्ट पेश करने के बाद कार्यकारणी कमेटी को भंग करने का ऐलान किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारणी का चयन किया गया जिसमें गुरदीप सिंह रामेआना को प्रधान, राजीव गोयल को महासचिव, गुरमीत सिंह को खजांची, प्रकाश सिंह जैतो को प्रेस सचिव व साधू राम शर्मा को सरपरस्त चुना गया। इस मौके पर बाबा वीर सिंह ने पेंशनर भवन को इंवेटर देने का ऐलान किया। तरसेम नरूला, साधू राम बांसल, जगदीश अरोड़ा व तोगा सिंह ने नई कमेटी का सम्मान किया।

chat bot
आपका साथी