लोक जनशक्ति पार्टी यूथ पंजाब ने बांटे नियुक्ति पत्र

लोकजन शक्ति पार्टी पंजाब यूथ की तरफ से पार्टी का विस्तार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 04:45 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 04:45 PM (IST)
लोक जनशक्ति पार्टी यूथ पंजाब ने बांटे नियुक्ति पत्र
लोक जनशक्ति पार्टी यूथ पंजाब ने बांटे नियुक्ति पत्र

संवाद सहयोगी, कोटकपूरा

लोकजन शक्ति पार्टी पंजाब यूथ की तरफ से पार्टी का विस्तार करते हुए पंजाब प्रधान गुरलाल सिंह लाली के नेतृत्व में नियुक्ति पत्र दिए गए।

सुनील जिन्दल को पंजाब का मीडिया इंचार्ज, रोहित शर्मा को वाइस मीडिया इंचार्ज फरीदकोट, सोहन लाल को मीत प्रधान कोटकपूरा, प्रदीप कुमार को मीत प्रधान वार्ड नम्बर.17, मुनीश कुमार को सचिव कोटकपूरा नियुक्त किया गया। मनवीर कुमार रंगा प्रधान मालवा जोन यूथ ने बताया कि आज पार्टी के संस्थापक राम विलास के पासवान के जन्म दिन पर केक काटा गया और पार्टी अधिकारियों की तरफ से इस दिन की बधाई दीं गई।

इस मौके हरप्रीत सिंह ज्रिला प्रधान, दर्शन सिंह रिटायर्ड डीएसपी. सीनियर पार्टी नेता, दविन्दर सिंह शहरी प्रधान फरीदकोट, रिकू गोयल उपप्रधान फरीदकोट, सुखविन्दर सिंह सुखी उपप्रधान कोटकपूरा, एडवोकेट प्रिस छाबड़ा, धीरू वर्मा फरीदकोट, सुखविन्दर सिंह लाडी उपप्रधान शहरी कोटकपूरा, सुमित गोयल, बॉबी और अन्य भी पार्टी वर्कर उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी