फरीदकोट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने कुलदीप मित्तल

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद को लेकर शुक्रवार को हुए चुनाव में कुलदीप सिंह मित्तल विजयी रही। उन्हें सीधी टक्कर में कर्मजीत सिंह धालीवाल को 65 मतों के अंतर से हराया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए भी हुए सीधे मुकाबले में दिलदीप सिंह ने 33 मतों से अमन परमार को शिकस्त दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Apr 2019 06:07 PM (IST) Updated:Sat, 06 Apr 2019 06:29 AM (IST)
फरीदकोट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने कुलदीप मित्तल
फरीदकोट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने कुलदीप मित्तल

संवाद सहयोगी, फरीदकोट

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद को लेकर शुक्रवार को हुए चुनाव में कुलदीप सिंह मित्तल विजयी रही। उन्हें सीधी टक्कर में कर्मजीत सिंह धालीवाल को 65 मतों के अंतर से हराया। उपाध्यक्ष पद के लिए भी हुए सीधे मुकाबले में दिलदीप सिंह ने 33 मतों से अमन परमार को शिकस्त दी।

इस बार जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में सचिव, संयुक्त सचिव व कैशियर पद के लिए क्रमवार संदीप हांडा, कर्मवीर आहूजा व चरनजीत सिंह सिडाना का बिना मुकाबले चयन हो चुका है जबकि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को वोटिग की गई। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चली वोटिग में बार के कुल 415 सदस्यों में से 391 सदस्यों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान खत्म होते ही मतगणना करके नतीजे की घोषणा कर दी गई। अध्यक्ष पद के लिए विजयी हुए कुलदीप सिंह मित्तल को 227 मत मिले जबकि कर्मजीत सिंह धालीवाल को 162 मत पड़े। दो वोटें रद हुई। इसी तरह उपाध्यक्ष पद में दिलदीप सिंह को 207 व अमन परमार को 174 मत मिले जबकि 10 वोटें रद हुई।

चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद बार के पूर्व अध्यक्ष सतिदर सिंह लाडी, शिवकरतार सिंह सेखों, गुरपाल सिंह संधू, गुरजपाल सिंह बराड़, सरनाम सिंह, नायब सिंह संघा,सुशील कुमार सोनी ,अमित मित्तल आदि वकीलों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

chat bot
आपका साथी