संगत ने पांच घंटे की सफाई

सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज के 66 वें जन्मदिन के अवसर पर संत निरंकारी चैरिटेबल संस्थान कोटकपूरा की तरफ से सिविल अस्पताल कोटकपूरा में सफाई अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Feb 2020 04:00 PM (IST) Updated:Wed, 26 Feb 2020 04:00 PM (IST)
संगत ने पांच घंटे की सफाई
संगत ने पांच घंटे की सफाई

संवाद सहयोगी, कोटकपूरा

सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज के 66 वें जन्मदिन के अवसर पर संत निरंकारी चेरिटेबल संस्थान कोटकपूरा की तरफ से सिविल अस्पताल कोटकपूरा में सफाई अभियान चलाया गया। जिला दंत सेहत अधिकारी डॉ कुलदीप धीर के अलावा पूर्व चिकित्सा अधिकारी डॉ गाजी उज्जैर भी मौजूद थे। हॉस्पिटल परिसर व उसके आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान सह जागरूकता अभियान चलाया। इसमें सैंकड़ों निरंकारी वालंटियर्स ने शिरकत की।

निरंकारी मिशन से जुड़े सदस्यों की तरफ से सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्मदिन के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसके अलावा समय-समय पर कई स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जाता है।

जिला सेहत अधिकारी डॉ कुलदीप धीर ने लोगों को अपना शहर सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया। यह अभियान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ और दोपहर 12 बजे तक चला। निरंकारी मंडल के सदस्यों ने देखते ही देखते कुछ ही घंटों में बहुत सा कचरा इकट्ठा कर दिया। निरंकारी सत्संग की महिलाओं ने भी बड़े उत्साह के साथ इस अभियान में सहयोग किया। संगत के सदस्य हर तरफ बड़ी श्रद्धा के साथ सफाई करते हुए स्वैच्छिक योगदान दे रहे थे।

स्वच्छता का महत्व बताते हुए निरंकारी मंडल के प्रवक्ता सुरिदर अरोड़ा ने बताया कि आसपास के वातावरण को शुद्ध रखना जरूरी है क्योंकि स्वच्छ जगह पर ही देवताओं का निवास होता है। उन्होंने कहा कि साफ सफाई रहने से इंसान स्वस्थ रहता है। आज वातावरण बहुत दुषित हो चुका है। यदि घर के अंदर व बाहर स्वच्छता का ध्यान रखा जाए तो प्रदूषण कम होगा। वातावरण को शुद्ध रखने के साथ साथ विचारों का शुद्ध होना भी आवश्यक है।

chat bot
आपका साथी