रात को छत पर बुलाकर नाबालिग से दुष्कर्म

आधी रात को नाबालिग छात्रा को घर की छत पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Jun 2020 05:01 PM (IST) Updated:Sun, 28 Jun 2020 05:01 PM (IST)
रात को छत पर बुलाकर नाबालिग से दुष्कर्म
रात को छत पर बुलाकर नाबालिग से दुष्कर्म

संवाद सहयोगी, फरीदकोट

आधी रात को नाबालिग छात्रा को घर की छत पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने जगतार सिंह उर्फ शंटी नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज करकार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में 15 वर्षीय लड़की ने बताया कि उसके माता-पिता मैरिज पैलेसों में फूलों की सजावट का कार्य करते हैं। हर रोज करीब 10 बजे या उसके बाद ही आते है। इस दौरान उसकी 6 माह पहले अपने घर के साथ रहते जगतार सिंह शंटी के साथ

दोस्ती हो गई और अक्सर ही फोन पर बात होने लगी। बाद में वह उसे बदनाम करने की धमकियां देने लगा। 26-27 जून की रात को उसने फोन कर उसे छत पर बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पीड़िता के पिता ने मौके पर पहुंच कर उसे चंगुल से छुड़वाया।

chat bot
आपका साथी