24 घंटे में 19.4 एमएम बारिश हुई रिकॉर्ड

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बुधवार शाम से बदले मौसम का मिजाज शुक्रवार को बिगड़ा रहा। वीरवार की रात्रि से शुक्रवार की सुबह तक रुक-रुक बारिश होती रही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Mar 2020 11:30 PM (IST) Updated:Fri, 06 Mar 2020 11:30 PM (IST)
24 घंटे में 19.4 एमएम बारिश हुई रिकॉर्ड
24 घंटे में 19.4 एमएम बारिश हुई रिकॉर्ड

जागरण संवाददाता, फरीदकोट : पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बुधवार शाम से बदले मौसम का मिजाज शुक्रवार को बिगड़ा रहा। वीरवार की रात्रि से शुक्रवार की सुबह तक रुक-रुक बारिश होती रही। खेतीबाड़ी विभाग ने 19.4 मिलीमीटर बारिश इस दौरान रिकॉर्ड की। बारिश के साथ चली तेज हवाओं से फसलों में भारी नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। बारिश व सर्द हवाओं के चलने से तापमान में बुधवार के मुकाबले दस डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा रही है, शुक्रवार को फरीदकोट अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे गेहूं, सरसों, सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार शनिवार तक पश्चिमी विक्षोभ का असर बरकरार रह सकता है।

फरवरी माह के बाद मार्च माह में भी लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जिसकी वजह से बरसात के साथ सर्द हवाएं चल रही है। जिसका प्रतिकूल असर गेहूं की अगेती फसलों पर पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त सरसों की फसल पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। शुक्रवार दिन में आसमान में बादलों के छाए रहने से वातावरण में अपेक्षाकृत रोशनी कम रही। जिससे लोगों को शाम के पांच बजे ही वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ रहा था। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि पिछले दो दिनों से बदले मौसम की भविष्यवाड़ी मौसम विभाग द्वारा पहले ही तेज बारिश और ओले पड़ने की आशंका जताई गई थी।

बेमौसम हो रही बारिश से ने उन किसानों की बेचैनी बढ़ा दी है जिन्होंने अपने गेंहू के खेतों में पानी की सिचाई की थी, ऐसे में बारिश के साथ चल रही तेज हवाओं से गेंहू की फसल नीचे गिर गई और यदि मौसम में जल्द सुधार नहीं हुआ तो गिरी हुई गेंहू की फसलों के पौधों के सड़ने लगेगे, जिसका असर फसल कटाई के समय में उत्पादन घटने के रूप में दिखाई देगा।

chat bot
आपका साथी